Posted by : achhiduniya 25 July 2025

तालकटोरा स्टेडियम में ओबीसी के भागीदारी न्याय सम्मेलन को संबोधित करते हुए, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि तेलंगाना में जाति जनगणना एक राजनीतिक भूकंप है जो देश में एक बड़ा आफ्टरशॉक पैदा करेगा। गांधी ने कहा, मैं 2004 से राजनीति कर रहा हूं, 21 साल हो गए हैं और जब मैं पीछे मुड़कर आत्म-विश्लेषण करता हूं, तो मुझे पता चलता है कि मैंने कहां सही काम किया और कहां कमी रह गई। मुझे दो-तीन बड़े मुद्दे दिखाई देते हैं, भूमि अधिग्रहण विधेयक, मनरेगा, खाद्य विधेयक, आदिवासियों के लिए लड़ाई, मैंने ये चीजें गलत कीं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि उन्होंने अपने 21 साल के राजनीतिक करियर में एक गलती की है। वह यह 
कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) वर्ग के हितों की उतनी रक्षा वह नहीं कर पाए, जितनी उन्हें करनी चाहिए थी। राहुल गांधी ने इस बात को स्वीकार किया है कि, जाति जनगणना पहले नहीं करा पाना पार्टी की नहीं बल्कि उनकी गलती थी। उन्होंने कहा कि अब वह इसे सुधार रहे हैं। राहुल ने कहा, दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों की बात करें तो मुझे अच्छे अंक मिलने चाहिए। महिलाओं के मुद्दों पर भी मुझे अच्छे अंक मिलने चाहिए,लेकिन जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूँ, तो मुझे साफ़ तौर पर पता चलता है कि एक चीज में मेरी कमी रही, मैंने एक गलती की मैंने ओबीसी वर्ग की उस तरह रक्षा नहीं की जैसी मुझे करनी चाहिए थी। 
उन्होंने कहा कि 10-15 साल पहले वे ओबीसी वर्ग के मुद्दों को गहराई से नहीं समझ पाते थे। राहुल ने कहा मैं दलितों की समस्याओं को समझता था, जो स्पष्ट हैं। अनुसूचित जनजातियों के मुद्दों को भी स्पष्ट रूप से समझा जा सकता है। ओबीसी के मुद्दे छिपे हुए हैं। राहुल गांधी ने कहा,मुझे अफसोस है कि अगर मुझे ओबीसी इतिहास और मुद्दों के बारे में ज़्यादा जानकारी होती, तो मैं जाति जनगणना करवा लेता। यह मेरी गलती है, कांग्रेस की नहीं, मैं उस गलती को सुधारने जा रहा हूं। राहुल गांधी ने कहा कि, तेलंगाना में जाति जनगणना एक राजनीतिक भूकंप है। इसने देश की राजनीतिक जमीन हिला दी है।  उन्होंने कहा कि, लोगों ने इसका असर महसूस नहीं किया है, लेकिन इसका असर जरूर होगा। उन्होंने कहा कि, वे सभी कांग्रेस शासित राज्यों में जाति जनगणना और जनसंख्या का एक्स-रे करवाएंगे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एमकेपी कॉलेज देहरादून में ऑनलाइन परीक्षा रैकेट का भंडाफोड़, सर्वर रूम से रिमोट एक्सेस के जरिए हल हो रहे थे पेपर।@ फ्लाइट में लाउड म्यूजिक वालों की खैर नहीं! सहयात्रियों को परेशान किया तो तुरंत उठेगा एक्शन।@ महाशिवरात्रि पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने दीं शुभकामनाएं।@ दिल्ली के रोहिणी में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोगी गैंग से जुड़ा युवक मारा गया, इलाके में दहशत।@ लिस्ट में नकली वोटरों के नाम शामिल कर बुरे फंसे ममता के अधिकारी, तय हुई FIR की डेडलाइन।@ गंदी राजनीति से किसानों को डराने की कोशिश,राहुल गांधी पर शिवराज का पलटवार।@ हाथियों के हमले में किसी की जान गई तो खैर नहीं, 12 दिन में दें मुआवजा- CM हेमंत सोरेन का सख्त निर्देश।@ NTA NET JRF रिजल्ट पर DU छात्रों और प्रोफेसरों के सवाल, इतिहास पेपर में 9 बड़ी गलतियां, 84 हजार छात्र प्रभावित।@ किडनी रैकेट केस में दिल्ली के डॉक्टर का आई डोंट रिमेंबर फॉर्मूला, पुलिस पूछताछ में नहीं दे रहा सीधा जवाब।@ कोलंबो में टीम इंडिया का शाही इस्तकबाल, रहमान डकैत वाले अंदाज में अर्शदीप ने डांस से लूटी महफिल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -