Posted by : achhiduniya 20 July 2025

शिवसेना (UBT) नेता अंबादास दानवे ने शिवसेना शिंदे और शिवसेना उद्धव दोनों को फिर से एक साथ आने की अपील की है। अंबादास दानवे ने कहा कि यह बात अब भी खटकती है कि बाल ठाकरे द्वारा स्थापित शिवसेना जैसा एक मजबूत संगठन टूट गया और इसलिए इसके दोनों गुटों को एक साथ आना चाहिए। दानवे ने कहा, संगठन में फूट अब भी खटकती है। किसी ने हमारे संगठन (शिवसेना) पर बुरी नजर डाल दी है। शिवसेना के अंदर विद्रोह का सबसे बड़ा और सबसे प्रमुख कारण रहा। बागी विधायकों का मानना था कि शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) जैसी पार्टियों के साथ गठबंधन करके बालासाहेब ठाकरे की कट्टर हिंदुत्व की विचारधारा से भटक गई है। उनका तर्क था कि शिवसेना की स्वाभाविक सहयोगी भाजपा है।शिवसेना के कई विधायकों को यह 
शिकायत थी कि MVA सरकार में असली शक्ति और मलाईदार मंत्रालय NCP और कांग्रेस के पास हैं। बागी गुट का आरोप था कि NCP के मंत्री विशेषकर तत्कालीन वित्त मंत्री शिवसेना विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए फंड जारी नहीं कर रहे थे, जिससे उनकी राजनीतिक जमीन कमजोर हो रही थी।बागी विधायकों का कहना था कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपने ही विधायकों और मंत्रियों से नहीं मिलते थे, जबकि NCP और कांग्रेस के नेताओं को उनसे मिलने में आसानी होती थी। इससे पार्टी के भीतर अलगाव और असंतोष की भावना बढ़ी।

एकनाथ शिंदे शिवसेना के एक कद्दावर नेता थे और ठाणे क्षेत्र में उनका काफी प्रभाव था। उन्हें पार्टी में दरकिनार किए जाने का एहसास हो रहा था। उन्हें लगा कि पार्टी का नेतृत्व उन्हें और उनके समर्थकों को वह महत्व नहीं दे रहा है जिसके वे हकदार थे। दानवे ने एक इंटरव्यू में कहा, हम सत्ता के लिए पैदा नहीं हुए हैं। यह (सत्ता) आती-जाती रहती है। यह जख्म किसी दिन भर जाना चाहिए। हमारा संगठन मजबूत और एकजुट था। सभी को एक साथ आना चाहिए। हमारी पार्टी सत्ता में होनी चाहिए। एक शिवसैनिक होने के नाते मैं यह महसूस करता हूं।
अंबादास दानवे ने कहा कि एकता की उम्मीद करना कोई मुद्दा नहीं है। शिवसेना में 2022 में उस वक्त विभाजन हो गया था। पार्टी के वरिष्ठ नेता और मौजूदा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बगावत करते हुये 39 विधायकों के साथ अलग गुट बना लिया। इसके बाद, वह भाजपा की अगुवाई वाली राजग में शामिल हो गये।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नोएडा में हिंसा के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर, 8 मई तक पूरे जिले में धारा 163 लागू, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी।@ बंगाल के 77 पोलिंग बूथ पर दोबारा हो सकती है वोटिंग, शिकायतों को देखते हुए चुनाव आयोग करेगा फैसला।@ जबलपुर में डूबा क्रूज, 4 यात्रियों की मौत, 15 ने तैरकर बचाई जान, 29 थे सवार।@ Exit Poll: बंगाल में BJP+ की बन रही है सरकार, TMC को 100 सीटें मिलने का अनुमान।@ DEO BEO समेत 3 शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार- बरगढ़ शर्मसार, महिला शिक्षिका से यौन उत्पीड़न का आरोप।@ भारत-इटली मिलकर बनाएंगे सैन्य हार्डवेयर, रक्षा औद्योगिक ढांचा विकसित करने का लिया संकल्प।@ बंगाल में केंद्र सरकार ने पूरी मशीनरी ही लगा दी थी,चुनाव के बाद ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन।@ मुस्लिम बच्ची को मिले हिंदू माता-पिता, कोर्ट के फैसले ने बताया- प्यार कभी धर्म नहीं देखता।@ ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म, हमला कर चेहरा बिगाड़ा-एंबुलेंस नहीं मिली तो ऐसे पहुंचाया अस्पताल।@ तमन्ना भाटिया विवाद के बीच मैसूर सैंडल की रिकॉर्ड कमाई, टर्नओवर ₹2,016 करोड़ के पार। @ ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने अपनी शर्तों पर रोका था, लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार थे- राजनाथ सिंह।@ गाजा के टेंटों में चूहों का तांडव-सोते हुए बच्चों को काट रहे चूहे, 20 लाख विस्थापित खतरे में।@ ट्रंप की हत्या की साजिश: गाला डिनर से पहले आरोपी ने हथियारों के साथ ली थी सेल्फी, कोर्ट में बड़ा खुलासा।@ कश्मीर में 37 साल बाद बारामूला के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में गूंजा शंखनाद, खुशी से नम हुई कश्मीरी पंडितों की आंखें।@ बुक्स ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, उल्लंघन पर सख्त एक्शन,स्कूलों को सीएम रेखा गुप्ता की चेतावनी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -