Posted by : achhiduniya 07 August 2025

 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन [IMA] की हरियाणा इकाई ने हरियाणा सरकार के साथ बातचीत विफल होने और केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार के पास करीब 490 करोड़ रुपए बकाया होने की बात कहते हुए बीती रात 12 बजे से आयुष्मान कार्ड धारकों के इलाज के लिए किए गए अनुबंध को सस्पेंड कर दिया है। अस्पतालों के पेंडिंग बिल के चलते यह निर्णय लिया गया है। जिसके तहत हरियाणा में आयुष्मान कार्ड वालों का इलाज अस्पताल अब नहीं करेंगे। IMA का कहना है कि जब तक सरकार की ओर से पिछला बकाया क्लियर करने को लेकर कोई ठोस फैसला नहीं लिया जाता तब तक आयुष्मान कार्ड धारकों का इलाज प्राइवेट अस्पताल नहीं करेंगे। IMA के फैसले के तहत अब प्रदेश के 600 से ज्यादा और गुरुग्राम के लगभग 40 छोटे-बड़े प्राइवेट अस्पतालों में आयुष्मान 
कार्ड धारकों को अब मुफ्त या रियायती इलाज नहीं मिल पाएगा। इसके लिए IMA ने दिशा निर्देश भी जारी किए। IMA ने इसको लेकर एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, बुधवार को टीम IMA हरियाणा की एक ऑनलाइन बैठक ACS स्वास्थ्य सुधीर राजपाल और आयुष्मान भारत हरियाणा हेल्थ अथॉरिटी के पदाधिकारियों के साथ हुई। IMA की ओर से, इसमें अध्यक्ष डॉ एमपी जैन, IPP डॉ अजय महाजन, निर्वाचित अध्यक्ष डॉ सुनीला सोनी, सचिव डॉ धीरेंद्र के सोनी और आयुष्मान समिति के अध्यक्ष डॉ सुरेश अरोड़ा शामिल हुए। 

उन्होंने हमें बताया कि उन्हें मंगलवार को 245 करोड़ रुपये मिले हैं,जिनमें से 175 करोड़ इस तिमाही के बजट के रूप में हरियाणा सरकार और 70 करोड़ केंद्र सरकार के हिस्से के हैं। उन्होंने इसे मंगलवार से FIFO मोड पर वितरित करना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया की इस समय प्राइवेट अस्पतालों का लगभग 490 करोड़ बकाया है। जब हमने इस धनराशि को अपर्याप्त बताया तो उन्होंने कहा कि वे 22 अगस्त को हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में अनुपूरक बजट की मांग रखेंगे। साथ ही कहा गया कि वो यह नहीं बता पाए कि वो कितना बजट मांगेंगे या प्राप्त करेंगे। प्रेस रिलीज में आगे कहा गया कि हमने MOU की याद दिलाते हुए उन्हें देरी से भुगतान पर अनुबंध के अनुसार ब्याज देने की मांग की,लेकिन उन्होंने फिर दोहराया कि दंडात्मक ब्याज नहीं दिया जा सकता। 

इस सब बातचीत के बाद IMA हरियाणा ने सभी अनुबंधित अस्पतालों के साथ इ ऑनलाइन मीटिंग की। व्यापक बातचीत के बाद सभी ने निर्णय लिया कि बुधवार रात मध्यरात्रि से आयुष्मान सेवायों को स्थगित कर दिया जाए। हरियाणा में बहुत ही लंबे समय से आयुष्मान योजना के तहत जिन प्राइवेट अस्पतालों में लोगों का इलाज किया गया है, उसकी राशि अभी भी बाकी है, जो सरकार की तरफ से भुगतान नहीं किया गया है। हरियाणा में चलाई जा रही आयुष्मान भारत योजना को लेकर लोकसभा में भी 1 अगस्त को सवाल पूछा गया। जिस पर स्कीम को लेकर कई जानकारियां सामने आई। इसमें बताया गया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) को पूरी तरह से सरकार फंड करती है। इसकी लागत केंद्र और राज्य सरकारों के बीच वित्त मंत्रालय द्वारा समय-समय पर जारी मौजूदा निर्देशों के अनुसार अनुपात में साझा की जाती है। यह 60:40 के हिसाब से शेयर की जाती है। [साभार]

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ मिडिल ईस्ट संकट-दिल्ली के होटलों और रेस्तरां को मिली छूट, कोयला और बायोमास से पका सकेंगे खाना।@ कर्नाटक-स्कूल कैंपस में छात्रा को कोबरा ने काटा, टीचर ने चूस कर निकाला सांप का जहर, बच गई जान।@ पंजाब की धरती उपजाऊ, लेकिन यहां नफरत की राजनीति के बीज कभी नहीं उगेंगे-CM भगवंत सिंह मान।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, 23 उम्मीदवारों का ऐलान।@ गुजरात में डबल मर्डर, पिता ने बेटों संग मिलकर बेटी और उसके प्रेमी को मारा, कुएं में फेंके शव।@ मिडिल ईस्ट की स्थिति के बीच इंडिगो ने बदला उड़ानों का शेड्यूल, 28 मार्च तक कुछ सेवाएं स्थगित।@ ईरान से मिशन रेस्क्यू तेज, कश्मीरी छात्रों का पहला जत्था सुरक्षित आर्मेनिया पहुंचा, जल्द होगी वतन वापसी।@ 228 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में CBI का एक्शन, अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल से दूसरे दिन भी पूछताछ।@ खेती पर नहीं पड़ेगा युद्ध का साया! यूरिया से लेकर DAP तक का बंपर स्टॉक मौजूद, सरकार की फुल प्रूफ तैयारी।@ दिल्ली में महिला से छेड़छाड़ करने वाला निकला अपनी ही पत्नी की हत्या का आरोपी, जेल से छूटकर चला रहा था बाइक टैक्सी।@ हवाई सफर पर मिडिल ईस्ट जंग की मार, इंडिगो-एयर इंडिया के बाद अब अकासा की उड़ान भी हुई महंगी।@ कक्षा 1 के मासूम पर प्रधानाचार्य का जुल्म! देरी से आने पर 2 घंटे कड़ी धूप में खड़ा रखा, अब केस दर्ज।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -