Posted by : achhiduniya 06 November 2025

साल 2013 में आईपीएल सट्टेबाजी और स्पॉट फिक्सिंग के मामले सामने आने के बाद पूर्व चीफ जस्टिस आरएम लोढ़ा की अगुआई में 2015 में एक समिति बनाई गई थी। मामले की जांच के दौरान इस समिति ने भी सुझाव दिया था कि देश में सट्टेबाजी को वैध घोषित कर देना चाहिए। समिति ने इसके लिए कुछ शर्ते लागू करने की भी बात कही थी। भारतीय क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की घटनाओं को लेकर सक्रियता बढ़ी है। तमिलनाडु प्रीमियर लीग में कथित मैच फिक्सिंग की आशंका के बाद महिला टीम को भी फिक्सिंग की पेशकश की खबर सामने आई, हालांकि दोनों ही मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन अभी इस बात का खुलासा नहीं 
हुआ है कि इसके पीछे कौन-कौन से लोग शामिल हैं। भारतीय क्रिकेट में लगातार सामने आ रहे भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर BCCI की एंटी करप्‍शन यूनिट के चीफ अजीत सिंह शेखावत ने सट्टेबाजी को वैध करने का सुझाव दिया है। राजस्‍थान के पुलिस महानिदेशक रह चुके शेखावत ने कहा है कि हमें मैच फिक्सिंग कानून लाने की जरूरत है,अगर इसके खिलाफ स्पष्ट कानून होगा तो पुलिस की भूमिका भी स्पष्ट हो जाएगी।
शेखावत से पूछा गया था कि क्या मुंबई, कर्नाटक और तमिलनाडु में इस साल मैच फिक्सिंग के मामले आने के बाद देश में स्पॉट फिक्सिंग को रोकना नामुमकिन हो गया है? इस पर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि इसे रोका ही न जा सके।  अप्रैल 2018 में बीसीसीआई की एंटी करप्‍शन यूनिट से जुड़े शेखावत ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में ये बात कही। तमिलनाडु प्रीमियर लीग और महिला क्रिकेटरों से जुड़े कथित मैच फिक्सिंग मामले में जांच कर रही बीसीसीआई एंटी करप्‍शन यूनिट के चीफ अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि भारतीय लॉ कमीशन ने पिछले साल मैच फिक्सिंग को अपराध घोषित करने की बात कही थी।


इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में ऐसा किया भी जा चुका है। इसके अलावा सट्टेबाजी को वैध करना क्रिकेट में भ्रष्टाचार को रोकने का एक और तरीका है, जिसे अपनाने पर विचार किया जाना चाहिए। इससे सारा अवैध कारोबार नियंत्रित हो सकता है। अजीत सिंह ने साथ ही कहा कि इसके लिए कुछ मापदंड बनाने होंगे, ताकि सबकुछ नियंत्रण में हो। इससे जहां भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सकती है, वहीं सरकार को भी राजस्व में बड़ी राशि मिल सकती है। अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि एक बार जब सट्टेबाजी वैध हो जाएगी तो आपको पता चल सकेगा कि कौन-कौन सट्टेबाजी कर रहा है और कितनी कर रहा है। ऐसा करते हुए जब आपके पास सारा डाटा होगा तो आप अवैध सट्टेबाजी को मुश्किल बना सकते हैं। फिलहाल सट्टेबाजी के लिए कुछ सौ या हजार के जुर्माने का ही प्रावधान है। पहले भ्रष्टाचार की जड़ें केवल पुरुष क्रिकेट में ही फैली हुईं थीं,लेकिन अब महिला क्रिकेटर भी इसकी जद में आ गईं हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -