Posted by : achhiduniya 30 December 2025

Bharat Taxi एक कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित टैक्सी सर्विस है, जहां हजारों ड्राइवर मिलकर इस सर्विस को चलाएंगे। यूज़र के लिए इसका इंटरफेस और राइड बुकिंग का अनुभव दूसरी टैक्सी ऐप्स Ola और Uber जैसा ही होगा, लेकिन कमाई और फैसलों में ड्राइवरों की भूमिका सबसे अहम होगी। Bharat Taxi को Sahakar Taxi Cooperative Limited, नई दिल्ली द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस को-ऑपरेटिव के चेयरमैन जयन मेहता हैं, जो अमूल के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं। इसके अलावा, भारत सरकार का 
सहकारिता मंत्रालय इस पहल को सक्रिय रूप से समर्थन दे रहा है। सरकारी सहयोग और को-ऑपरेटिव संस्थानों की भागीदारी के कारण इसे भारतीय मोबिलिटी सेक्टर की एक ऐतिहासिक पहल माना जा रहा है। Bharat Taxi एक जीरो कमीशन मॉडल है।  जहां दूसरी टैक्सी ऐप्स ड्राइवरों की कमाई का बड़ा हिस्सा कमीशन के तौर पर ले लेती हैं,वहीं Bharat Taxi में ड्राइवर दिन के अंत में अपनी कमाई का लगभग 80 से 100 प्रतिशत तक अपने पास रख सकेंगे। भविष्य में प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने के लिए ड्राइवरों को एक मामूली फीस देनी पड़ सकती है,लेकिन यह मौजूदा सेवाओं की तुलना में काफी कम होगी और सिर्फ ऑपरेशनल खर्च के लिए इस्तेमाल की जाएगी। 
 Bharat Taxi ऐप फिलहाल Android के लिए Google Play Store और iPhone के लिए Apple App Store पर उपलब्ध है। अभी यह ऐप बीटा स्टेज में है, इसीलिए इसकी सेवाएं सीमित हैं। नेशनल लेवल पर लॉन्च के समय इसमें कई नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। 1 जनवरी 2026 से भारत में एक बिल्कुल नई टैक्सी सर्विस शुरू होने जा रही है,जिसका नाम है Bharat Taxi. इसमें कैब,ऑटो और बाइक टैक्सी बुक करने की सुविधा एक ही ऐप के जरिए मिलेगी,लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह ड्राइवर-ओन्ड यानी ड्राइवरों की अपनी सेवा होगी न कि किसी निजी कंपनी या इन्वेस्टर की। इसका मतलब यह है कि इस प्लैटफॉर्म का नियंत्रण ड्राइवरों के हाथ में होगा।
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -