Posted by : achhiduniya 02 December 2025

सेकंड-हैंड फोन खरीदना अब भी कई लोगों की जरूरत है,लेकिन नकली IMEI वाले फोन या IMEI क्लोन किए हुए डिवाइस बाजार में खूब मिल जाते हैं। हाल ही में दिल्ली के करोल बाग में एक नकली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का पर्दाफाश किया गया था, जहां नकली फोन बनाए जा रहे थें। संचार साथी का IMEI Verification फीचर आपको यह बताता है कि फोन का IMEI वैलिड है या नहीं, इसकी मैन्युफैक्चरिंग डिटेल क्या है, कहीं IMEI ब्लैकलिस्ट में तो नहीं है और फोन चोरी/लॉस्ट तो रिपोर्ट नहीं किया गया। संचार साथी {Sanchar Saathi} का सबसे लोकप्रिय फीचर CEIR सिस्टम है। अगर आपका फोन चोरी हो जाए या कहीं गुम हो जाए, तो आप ऐप 
से तुरंत उसका IMEI ब्लॉक कर सकते हैं। IMEI ब्लॉक होने के बाद फोन किसी भी नेटवर्क पर काम नहीं करेगा, चाहे उसमें नई SIM डाल दी जाए। ये फीचर चोरी के फोन को बेकार बना देता है और रिसेल मार्केट में उसकी कीमत खत्म कर देता है। अच्छी बात यह है कि अगर फोन मिल जाए, तो उसी ऐप से IMEI अनब्लॉक भी किया जा सकता है। यह सिर्फ एक ऐप नहीं, बल्कि मोबाइल सिक्योरिटी, फ्रॉड प्रिवेंशन और फोन-ट्रैकिंग का पूरा सिस्टम है। 
इस नाम ने हालिया दिनों में और चर्चा बटोरी है, क्योंकि भारत सरकार चाहती है कि ये ऐप Android और iOS डिवाइसेज पर पहले से इंस्टॉल आए। हालांकि, इस पर अभी बहस छिड़ी हुई है और आने वाले दिनों में इस निर्देश का फाइनल फैसला सामने आ जाएगा। तब तक यहां हम इस ऐप के उन फीचर्स की बात करेंगे, जिनकी वजह से यह आपके लिए एक बेहद काम का ऐप बन सकता है। चाहे फोन चोरी हो गया हो, कहीं खो गया हो, कोई आपकी पहचान पर फर्जी मोबाइल नंबर बनाकर यूज कर रहा हो, या फिर आपको फोन की असली-नकली पहचान जांचनी हो -Sanchar Saathi इन सबका सॉल्यूशन एक ही ऐप में देता है। यह ऐप सरकारी है, सीधा DoT (Department of Telecommunications) द्वारा मैनेज किया जाता है। 




ऐप का असली फायदा आम लोगों को तब समझ में आता है, जब कोई फोन गुम हो जाए या नंबर का गलत इस्तेमाल शुरू हो जाए। मान लीजिए कोई व्यक्ति आपके नाम का इस्तेमाल करके कोई फ्रॉड नंबर चला रहा है,तो आप ऐप से ही रिपोर्ट कर सकते हैं और वो नंबर डिसकनेक्ट किया जा सकता है। सरकार कहती है कि अब तक 37 लाख से ज्यादा फर्जी नंबर ब्लॉक किए जा चुके हैं और लाखों फर्जी पहचान वाले कनेक्शंस हटाए गए हैं। संचार सारथी का TAFCOP सेक्शन आपको यह दिखाता है कि आपके नाम पर कितने मोबाइल नंबर एक्टिव हैं। कई लोग बिना जाने ही फ्रॉड का शिकार बन जाते हैं, क्योंकि उनके नाम पर कई सिम चल रहे होते हैं। यह ऐप आपको पूरी लिस्ट दिखाता है। यह दिखाता है कि कौन-कौन से नंबर आपके आधार पर चल रहे हैं। इसके अलावा, यह आपको ऑप्शन देता है कि आप किन नंबरों को डिस्कनेक्ट करवाना चाहते हैं या किस नंबर पर आपको शक है। इसके जरिए दो क्लिक में फर्जी कनेक्शन को रिपोर्ट किया जा सकता है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ बारात में बज रहे DJ की तेज आवाज से 140 मुर्गियों की मौत, पोल्ट्री फार्म संचालक सदमे में।@ रक्षा क्षेत्र में बड़ी कामयाबी-DRDO और नौसेना ने किया स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण।@ बिहार- चौकीदार का बेटा निकला रंगबाज, पिता की वर्दी पहन कर की ड्यूटी फिर बनाई रील, FIR दर्ज।@ 300 करोड़ का दांव, ज़ॉम्बी दुनिया में एंट्री,धुरंधर के बाद रणवीर सिंह की प्रलय करेगी धमाका, विवाद के बीच बड़ा अपडेट।@ ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने जयशंकर को किया फोन, पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर हुई बात।@ CBI के जॉइंट डायरेक्टर और दिल्ली पुलिस के एक्स अधिकारी को दिल्ली की कोर्ट ने सुनाई सजा, IRS के घर मारी थी रेड।@ फिरहाद हकीम ने बच्ची से डलवा दिया वोट ममता के मंत्री की फैमिली फोटो से खड़ा हुआ बड़ा विवाद।@ MP में गेहूं खरीदी की जमीनी हकीकत जानेंगे CM मोहन- कहीं भी उतरेगा हेलिकॉप्टर, औचक किसानों से होगा संवाद।@ मां के फैसले से जज हो गए हैरान, बेटे के हत्यारे पिता को सजा दिलाने के लिए लड़ी 7 साल लंबी लड़ाई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -