Posted by : achhiduniya 30 December 2025

मुंबई से सटे मीरा रोड पूर्व स्थित इंद्रप्रस्थ सोसायटी के 800 से अधिक निवासियों ने अपनी समस्याओं का समाधान न होने पर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं और उम्मीदवारों की सोसायटी में 'एंट्री' बैन कर दी है। दरअसल,इंद्रप्रस्थ सोसायटी के ठीक सामने बापा सीताराम मंदिर स्थित है। निवासियों का आरोप है कि इस मंदिर परिसर में होने वाले विवाह समारोहों और निजी कार्यक्रमों ने उनका जीना मुहाल कर दिया है। पिछले कई महीनों से, यहां होने वाली शादियों के कारण कानफोड़ू संगीत (DJ), देर रात तक बजने वाले बैंड-बाजे और पटाखों की गूंज से पूरी सोसायटी परेशान है। ​निवासियों का दावा है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन से लेकर इलाके के हर बड़े नेता और लोकप्रतिनिधि के दरवाजे खटखटाए, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन मिला, कार्रवाई नहीं। इसी 
अनदेखी से तंग आकर अब निवासियों ने नो हेल्प, नो वोट और नेताओं का प्रवेश बंद जैसा कड़ा रुख अपनाया है। सोसायटी के सदस्यों का कहना है कि नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। निवासियों ने सवाल उठाया कि,जब नवरात्रि या दिवाली जैसे त्योहारों पर पुलिस रात 10 बजे के बाद संगीत पर पाबंदी लगा देती है,तो इन विवाह समारोहों के लिए नियम अलग क्यों हैं? यहां रात 12:30 से 1:00 बजे तक डीजे और बैंड चलता रहता है। इतना ही नहीं, मंदिर में आने वाली बारातों के कारण सोसायटी का मुख्य प्रवेश द्वार घंटों तक जाम रहता है,अगर किसी बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ जाए या कोई इमरजेंसी हो,तो एम्बुलेंस या टैक्सी का अंदर आना नामुमकिन हो जाता है। 
बीमार बुजुर्गों और मरीजों को मुख्य सड़क पर उतरकर पैदल सोसायटी तक आना पड़ता है। निवासियों के अनुसार, यह इलाका कभी साइलेंट जोन घोषित किया गया था, लेकिन समय के साथ वे बोर्ड रहस्यमयी तरीके से हटा दिए गए वर्तमान में बच्चों की परीक्षाएं नजदीक हैं, लेकिन देर रात तक होने वाले शोर के कारण छात्र पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं पालकों का आरोप है कि पुलिस को बुलाने पर 5 मिनट के लिए संगीत बंद होता है, लेकिन पुलिस के जाते ही शोर फिर से शुरू हो जाता हैनिवासियों का कहना है कि समाजसेवा के नाम पर दूसरों की शांति भंग करना स्वीकार्य नहीं हैनिवासियों का यह विद्रोह मीरा रोड की राजनीति में एक बड़ा मोड़ ले सकता है,क्योंकि 800 परिवारों का वोट बैंक किसी भी उम्मीदवार का समीकरण बिगाड़ने की ताकत रखता है

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एकनाथ शिंदे की शिवसेना का मेयर और स्थायी समिति अध्यक्ष पद पर किए गए दावों से बीजपी नेताओं में नाराजगी-सूत्र।@ मुंबई एयरपोर्ट पर सरोगेसी रैकेट का भंडाफोड़, बैंकॉक से लौट रहीं दो महिलाएं पकड़ी गईं।@ मौनी अमावस्या स्नान पर 12:00 बजे तक 3.15 करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी।@ प्रधानमंत्री ने असम में काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की रखी नींव, 2 अमृत भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी।@ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर प्रदीप गोलू गिरफ्तार, दिल्ली-राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।@ उत्तर भारत में कोहरे का कोहराम-दिल्ली UP के 5 एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी, 95 ट्रेनें लेट।@ AIMIM के टिकट पर 6 हिंदू-बौद्ध उम्मीदवारों ने महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में दर्ज की जीत।@ अल फलाह ने बिना पुलिस वेरिफिकेशन रखे लालकिला ब्लास्ट से जुड़े संदिग्ध डॉक्टर, ED चार्जशीट में खुला राज।@ 22 करोड़ का जुर्माना, CEO को चेतावनी,इंडिगो पर DGCA का बड़ा एक्शन।@ बीजेपी ने पैसों के दम पर चुनाव जीता, महाराष्ट्र निकाय चुनाव में करारी हार के बाद उद्धव का बड़ा आरोप।@ धधकती आग, दम घोंटने वाला धुआं-इंडियन आर्मी का ये रोबोट हर चुनौती पार कर सकता है।@ इज्जत और हिस्सेदारी मिलेगी तो BMC में उद्धव-कांग्रेस का साथ देंगे, ओवैसी की दो टूक।@ UK में Amazon के वेयरहाउस में फैली TB की बीमारी, यूनियन ने की तुरंत बंद करने की मांग।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

" लाड़की बहन नहीं सुरक्षित CM देवेंद्र फडनवीस मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के गृहराज्य में"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -