- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- सावधान गोलगप्पे खाने से हो सकता है पीलिया,दस्त, बुखार, आंखों का पीलापन
Posted by : achhiduniya
30 December 2025
त्योहार
या किसी फंक्शन में बाहर के गोलगप्पे खाने से बचना चाहिए। अगर गोलगप्पे खाने का मन
है तो बाजार से सूखे गोलगप्पे खरीद लें और घर में गोलगप्पे का पानी बना लें। ऐसी
जगह से ही गोलगप्पे खाएं जहां का आपको विश्वास हो। बहुत ज्यादा गर्मी में गोलगप्पे
खाने से बचना चाहिए। साफ सफाई वाली जगह से ही गोलगप्पे खाएं, क्योंकि
स्वाद से ज्यादा आपकी सेहत जरूरी है। दरअसल ज्यादातर गोलगप्पे में इस्तेमाल किया
जाने वाला पानी साफ नहीं होता है। पानी में बैक्टीरिया और वायरस होते हैं। ऐसा ही
एक वायरस हेपेटाइटिस ए है, जिसके बारे में काफी लोग
जानते हैं। वायरस कई प्रकार के होते हैं, लेकिन हेपेटाइटिस ए दूषित
भोजन और पानी से फैलता है। ये
वायरस हमारी आंतों को प्रभावित करता है और पीलिया हो
जाता है। डॉक्टर ने बताया कि बच्चों के लिए ये वायरस काफी खतरनाक हो सकता है।
बच्चों में हेपेटाइटिस ए वायरस तेजी से लिवर फेल कर सकता है और ये पीलिया के रूप
में सामने आ सकता है। इसलिए बच्चों को स्ट्रीट फूड से बचाना बहुत जरूरी है। सभी को
स्ट्रीट फूड खाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। जिसमें सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण
बात, स्ट्रीट फूड से बचें क्योंकि यह आमतौर पर दूषित भोजन और
पानी से बना होता है। अगर आपको दस्त, बुखार, आंखों
का पीलापन या पेशाब का पीलापन जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
इसीलिए हमेशा गोलगपेपा खाने से पहले सावधानी बरतें।
.jpeg)
.jpeg)