Posted by : achhiduniya 29 December 2025

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि चर्च के भीतर हिंदू महिलाओं को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा था। कार्यकर्ताओं के मुताबिक, चर्च के अंदर बड़ी संख्या में हिंदू महिलाएं मौजूद थीं, जिसको लेकर उनका आक्रोश और भड़क गया। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर सीओ समेत भारी पुलिस बल पहुंचा। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी तू-तू मैं-मैं और नोकझोंक हुई। सीओ ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने चर्च के पादरी डेविड को हिरासत में ले लिया है। गौरतलब है की उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में चर्च के अंदर धर्मांतरण के आरोप को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ। राधानगर थाना 
क्षेत्र स्थित इंडिया प्रेसबाईटेरियन चर्च में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। काफी देर तक चर्च के अंदर बवाल होता रहा। मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई। पादरी को जैसे ही पुलिस बाहर लेकर निकली दर्जनों की संख्या में बजरंग दल के लोगों ने पादरी को घसीटते हुए हमला बोल दिया। मौके पर पहुंचे CO ने पादरी को पुलिस के घेरे में लेकर बचा लिया। कार्रवाई के दौरान हालात और तनावपूर्ण हो गए, जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया। पुलिस और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प भी हुई। इससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हिरासत में लिए गए पादरी से पूछताछ की जा रही है। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ बंगाल में बनेगा राम मंदिर, नादिया के शांतिपुर में 100 करोड़ की लागत से तैयार होगा बंगाली राम का भव्य मंदिर।@ शिंदे का मिशन क्लीन चुनाव में फेल हुए मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी, एकनाथ शिंदे लेंगे एक्शन।@ जम्मू कश्मीर किश्तवाड़ एनकाउंटर-सेना का ऑपरेशन त्राशी-1 जारी, आतंकियों को घेरा, 8 जवान घायल।@ नितिन गडकरी ने रिटायरमेंट को लेकर कही बड़ी बात,धीरे-धीरे पुरानी पीढ़ी को पीछे हटना चाहिए।@ पाकिस्तान को गहरे जख्म देने वाला नागास्त्र हुआ और घातक, राजनाथ सिंह ने बताया डिफेंस रोडमैप।@ पुलिस बिकी, डॉक्टर्स ने भी कुछ नहीं किया, पटना NEET छात्रा की मौत पर छलका परिवार का दर्द।@ भारत के लिए दो दिन में दो बड़ी गुड न्यूज, अब IMF ने कहा- 7.3% की GDP रफ्तार से बढ़ेगा देश।@ सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को निर्देश- SIR के दौरान विसंगति वाले 1.25 करोड़ नाम करें प्रकाशित।@ उन्नाव बलात्कार पीड़िता के पिता की मौत के मामले में कुलदीप सेंगर को अदालत से नहीं मिली राहत।@ फेफेड़ों में पानी भरा, दम घुटा,युवराज की पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट आई, नोएडा में गड्ढे में गिरकर हुई थी मौत।@ सिर्फ स्पेलिंग मिस्टेक पर नोटिस कैसे? सुप्रीम कोर्ट में बंगाल SIR मामले की सुनवाई पर कपिल सिब्बल।@ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को SC से राहत नहीं, पंजाब सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगे दो हफ्ते।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

" लाड़की बहन नहीं सुरक्षित CM देवेंद्र फडनवीस मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के गृहराज्य में"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -