- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- सावधान इंटरनेट से नहीं होती डिलीट ऑनलाइन न्यूड चैट या प्राइवेट वीडियो,शेयरिंग न बन जाए जी का जंजाल
Posted by : achhiduniya
31 December 2025
ऑनलाइन रोमांस बाहर से जितना निजी लगता है, अंदर से उतना ही
असुरक्षित हो सकता है। कई बार कपल्स वीडियो कॉल या चैट के दौरान प्राइवेट मोमेंट्स
शेयर करते हैं,लेकिन रिश्ते टूटने के बाद वही चीजें बदले की आग में हथियार बन जाती
हैं। सामने वाला बिना बताए स्क्रीन रिकॉर्ड या चैट सेव कर सकता है। इसके बाद न्यूड
फोटो, वीडियो या चैट वायरल होने का खतरा कई गुना बढ़
जाता है। इंटरनेट की दुनिया में कंटेंट सेकंड्स में हजारों जगह पहुंच जाता है। अक्सर
लोग सोचते हैं कि शिकायत करने या रिक्वेस्ट भेजने से वीडियो या फोटो हट जाएगी।
सच्चाई ये है कि इंटरनेट पर डाली गई चीजें पूरी तरह खत्म नहीं होतीं। वो कहीं न कहीं सेव हो ही जाती
हैं। कई बार
कंटेंट हटने के बाद भी कुछ समय बाद दोबारा सामने आ जाता है। यही वजह है कि ऑनलाइन
डेटा को लेकर छोटी सी लापरवाही जिंदगी भर का तनाव बन सकती है। ऑनलाइन बात करते समय
लिमिट बनाकर रखें। अपने चेहरे या पहचान वाले फोटो और वीडियो से बचें। फोन को
पासवर्ड और प्राइवेसी सेटिंग्स के साथ इस्तेमाल करें। सबसे जरूरी बात,अगर मन में जरा सा भी
शक हो तो रुक जाना ही बेहतर है। मोबाइल पर कभी भी न्यूड चैट या प्राइवेट वीडियो
शेयर नहीं करनी चाहिए। प्यार और भरोसा अपनी जगह है,लेकिन डिजिटल सेफ्टी
उससे भी बड़ी जरूरत है।
सामने वाला क्या करेगा, कैसे इस्तेमाल करेगा,
ये
आपके कंट्रोल में नहीं होता है। इसलिए खुद को सुरक्षित रखना ही सबसे समझदारी भरा
कदम है। ऑनलाइन रोमांस यानी सेक्सटिंग में किया गया एक छोटा सा भरोसा,
आगे
चलकर बड़ी मुसीबत बन सकता है,क्योंकि एक बार आपका डेटा किसी के पास गया और इंटरनेट
पर पहुंचा, तो उसे पूरी तरह मिटा पाना लगभग नामुमकिन हो
जाता है। यही वजह है कि डिजिटल जमाने में
प्यार के साथ सतर्कता बेहद जरूरी हो गई है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)