Posted by : achhiduniya 08 December 2025

हज सऊदी अरब में मक्का की सालाना इस्लामी यात्रा है। यह हर उस मुसलमान के लिए जीवन में एक बार जरूरी है जो इसे करने का खर्च उठा सकता है और शारीरिक रूप से सक्षम है। कुछ मुसलमान यह यात्रा एक से अधिक बार करते हैं। हज साल में एक बार किया जा सकता है। हज इस्लामी कैलेंडर वर्ष के 12वें और आखिरी महीने में होता है। सऊदी अरब में हज करने पूरी दुनिया से मुसलमान पहुंचते हैं। हाल के वर्षों में हाजियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हज के दौरान कई अप्रिय घटनाएं भी हो जाती है जिसे रोकने के अब सऊदी अरब सरकार ने डिजिटल माध्यम का सहारा लिया है। सऊदी सरकार ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय, दोनों तरह के हाजियों के लिए हज को आसान और व्यवस्थित बनाने के लिए Nusuk Card जारी करने का फैसला लिया है जो प्रिंटेड रूप में उपलब्ध होगा। 
AJEL.SA के अनुसार, हज और उमराह मंत्रालय में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के अंडरसेक्रेटरी इंजीनियर अब्दुल अजीज अल-मुताहमी ने बताया कि Nusuk Umrah Card की इस पहल का मकसद जरूरी सेवाओं को आसान बनाना है। अल-मुताहमी ने अल-इखबारिया चैनल के साथ एक इंटरव्यू में कहा, 'यह कार्ड हाजियों के लिए कई सेवाओं को बेहद आसान बनाता है। Nusuk Umrah Card हाजियों के लॉजिस्टिक्स पहलुओं को आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इससे हाजियों को जरूरी सेवाओं तक जल्दी और कुशलता से पहुंचने में मदद मिलेगी। 
 Nusuk Umrah Card को खासतौर गैरकानूनी ढंग से हज पर आने वाले लोगों पर लगाम लगाने के लिए लागू किया गया है। Nusuk Umrah Card का उद्देश्य हज को अधिक आसान बनाना और अवैध तौर पर हज करने वालों को रोकना है। Nusuk Umrah Card से हाजी शटल और बस सेवाओं के बारे में आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। Nusuk Umrah Card अधिकारियों को मुख्य क्षेत्रों में सुरक्षित और व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने में मदद करेगा। Nusuk Umrah Card से परिवहन वाहनों के लिए रिफ्यूलिंग आसान हो जाएगी, जिससे समय बचेगा। Nusuk Umrah Card के जरिए हाजी आसानी से रहने की जगह के बारे में पता कर सकेंगे और अपने गंतव्य पर आसानी से पहुंच सकेंगे। Nusuk Umrah Card कई अन्य जरूरी पहलुओं को भी कवर करता है। यह कार्ड हाजियों को कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान करेगा। हज करने वाले शख्स की पहचान सुनिश्चित होगी।
 इस कार्ड के जरिए हाजियों के विवरण का रिकॉर्ड हासिल करना आसान हो जाएगा।  यह कार्ड हाजियों की जानकारी का रिकॉर्ड रखने में सऊदी सरकार की सहायता करेगा। हाजियों का व्यक्तिगत डेटा, पता और स्वास्थ्य रिकॉर्ड आसानी से पता चल जाएगा। सऊदी अरब में अब घरेलू हज यात्री मोबाइल डिवाइस के जरिए डिजिटल रूप से कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं, जबकि अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को आने पर प्रिंटेड वर्जन मिलेगा। Nusuk Umrah Card की शुरुआत के साथ, सऊदी अरब हज को आधुनिक बना रहा है जिससे हर साल यहां आने वाले लाखों हाजियों को असुविधा ना हो।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -