Posted by : achhiduniya 04 December 2025

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने राज्यों को आदेश जारी करते हुए सभी दवा दुकानों पर क्यूआर कोड और हेल्पलाइन नंबर तत्काल चस्पा करने के लिए कहा है। ये सूचना दुकानों पर ऐसी जगह चस्पा करनी होगी, जो हर किसी को दिख सके। राज्यों से यह जानकारी मांगी गई है कि कितनी दुकानों में नया नियम लागू किया गया है। उन्हें चेतावनी दी गई है कि अगर कोई दुकानदार कोड को छिपाकर रखता है,काउंटर के अंदर रखता है या ऐसी जगह लगाता है,जहां ग्राहक की नजर आसानी से न पड़े तो तो उस पर एक्शन लिया जाएगा। आदेश में राज्यों के ड्रग इंस्पेक्टरों से कहा गया है कि वे नियम की कड़ी निगरानी करें और सुनिश्चित करें कि सभी दुकानदार इसका पालन करें। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस कदम से दवाओं से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी समय 
रहते मिल सकेगी और समय पर कार्रवाई होने की संभावना बढ़ जाएगी। गौरतलब है की केंद्र सरकार ने दवाओं की निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए देश के आम नागरिकों को इससे जोड़ने का फैसला किया है। इसके तहत अब देशभर की सभी रिटेल और होलसेल दवा दुकानों पर एक QR कोड और हेल्पलाइन नंबर 1800-180-3024 चस्पा करने का आदेश जारी किया है। इसके माध्यम से अब कोई भी व्यक्ति दवा के दुष्प्रभाव की सही जानकारी समय पर दे सकेगा, जो सीधे राज्य के साथ केंद्र सरकार के अधिकारियों तक पहुंचेगी। इससे तुरंत जांच शुरू हो सकेगी और संबंधित जिले के औषधि नियंत्रक अधिकारी को 24 घंटे में अपनी रिपोर्ट देनी होगी।

भारत के दवा महानियंत्रक (DCGI) डॉ.राजीव सिंह रघुवंशी ने बताया कि यह फैसला भारत में दवा संबंधी निगरानी (pharma covigilance) प्रथाओं को मजबूत करने और मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के मकसद से उठाया गया है। सभी लाइसेंस धारक दवा विक्रेताओं को तुरंत प्रभाव से आदेशों का पालन सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दवाओं के दुष्प्रभावों के रिपोर्टिंग सिस्टम को मजबूत करना सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है और इसमें सभी राज्यों का सहयोग आवश्यक है।जानकारी के अनुसार, क्यूआर कोड को स्कैन करके दवा से एलर्जी, खराब प्रतिक्रिया या साइ़ड इफेक्ट की रिपोर्ट सीधे एडीआर निगरानी प्रणाली (ADRMS) तक भेजी जा सकेगी। 

सीडीएससीओ का मानना है कि इससे रिपोर्टिंग में पारदर्शिता आएगी, डेटा सटीक होंगे और देश में दवाओं का निगरानी तंत्र मजबूत होगा। दरअसल अभी तक एडीआर रिपोर्टिंग स्वास्थ्यकर्मियों और अस्पतालों पर ज्यादा निर्भर है लेकिन अब आम नागरिक भी इसका हिस्सा बन जाएंगे। अभी दवाओं के दुष्प्रभाव सही रिपोर्ट बहुत कम मिल पाती है। कई बार लोगों को यह पता ही नहीं चल पाता कि चक्कर आना, खुजली, सूजन, सांस लेने में दिक्कत या एलर्जी जैसी दिक्कतें दवा की वजह से भी हो सकती हैं,अगर क्यूआर कोड से शिकायत दर्ज करने की सुविधा मिलेगी, तो गांवों और शहरों से ज़्यादा लोग आसानी से दुष्प्रभाव की रिपोर्ट कर पाएंगे। इससे दवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा का रियल टाइम डेटा मिल सकेगा। इसके साथ ही सरकार को यह भी पता चल पाएगा कि कौन-सी दवाएं ज्यादा जोखिम पैदा कर रही हैं।  भविष्य में ऐसी किसी दवा पर प्रतिबंध लगाने या चेतावनी जारी करने का निर्णय भी तेज़ी से लिया जा सकेगा।  यही वजह है कि सरकार ने देशवासियों से अपील की है कि वे इस निगरानी व्यवस्था में हिस्सा लें और किसी भी दवा के दुष्प्रभाव की जानकारी जरूर उपलब्ध कराएं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नोएडा में हिंसा के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर, 8 मई तक पूरे जिले में धारा 163 लागू, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी।@ बंगाल के 77 पोलिंग बूथ पर दोबारा हो सकती है वोटिंग, शिकायतों को देखते हुए चुनाव आयोग करेगा फैसला।@ जबलपुर में डूबा क्रूज, 4 यात्रियों की मौत, 15 ने तैरकर बचाई जान, 29 थे सवार।@ Exit Poll: बंगाल में BJP+ की बन रही है सरकार, TMC को 100 सीटें मिलने का अनुमान।@ DEO BEO समेत 3 शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार- बरगढ़ शर्मसार, महिला शिक्षिका से यौन उत्पीड़न का आरोप।@ भारत-इटली मिलकर बनाएंगे सैन्य हार्डवेयर, रक्षा औद्योगिक ढांचा विकसित करने का लिया संकल्प।@ बंगाल में केंद्र सरकार ने पूरी मशीनरी ही लगा दी थी,चुनाव के बाद ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन।@ मुस्लिम बच्ची को मिले हिंदू माता-पिता, कोर्ट के फैसले ने बताया- प्यार कभी धर्म नहीं देखता।@ ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म, हमला कर चेहरा बिगाड़ा-एंबुलेंस नहीं मिली तो ऐसे पहुंचाया अस्पताल।@ तमन्ना भाटिया विवाद के बीच मैसूर सैंडल की रिकॉर्ड कमाई, टर्नओवर ₹2,016 करोड़ के पार। @ ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने अपनी शर्तों पर रोका था, लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार थे- राजनाथ सिंह।@ गाजा के टेंटों में चूहों का तांडव-सोते हुए बच्चों को काट रहे चूहे, 20 लाख विस्थापित खतरे में।@ ट्रंप की हत्या की साजिश: गाला डिनर से पहले आरोपी ने हथियारों के साथ ली थी सेल्फी, कोर्ट में बड़ा खुलासा।@ कश्मीर में 37 साल बाद बारामूला के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में गूंजा शंखनाद, खुशी से नम हुई कश्मीरी पंडितों की आंखें।@ बुक्स ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, उल्लंघन पर सख्त एक्शन,स्कूलों को सीएम रेखा गुप्ता की चेतावनी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -