Posted by : achhiduniya 04 December 2025

जामिया इस्मालिया इशातुल ऊलूम को महाराष्ट्र का अल-फ़लाह कहा जा रहा है। बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने नंदुरबार के अक्कलकुवा में जामिया इस्मालिया इशातुल ऊलूम संस्थान पर अल-फलाह की तरह काम करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद ईडी ने आर्थिक अनियमितताओं के मामले में नंदुरबार, मुंबई और बाड़मेर सहित 12 ठिकानों पर छापेमारी की है। इस ट्रस्ट पर विदेशी नागरिकों समेत अन्य पर फर्जी दस्तावेज़ बनाने और अवैध रूप से भारत में रुकने में मदद का आरोप है। प्रवर्तन निदेशालय ने जामिया इस्मालिया इशातुल ऊलूम (JIIU) ट्रस्ट से जुड़े एक बड़े आर्थिक गैर-व्यवहार मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने 1 दिसंबर 2025 को नंदुरबार, मुंबई और बाड़मेर सहित कुल 12 स्थानों पर सघन छापेमारी की थी। दरअसल,फरीदाबाद में अल फलाह यूनिवर्सिटी पर एक्शन के बाद 
महाराष्ट्र के एक ट्रस्ट पर भी ईडी का शिकंजा कस गया है। इस पर भी अल फलाह की तरह काम करने का आरोप लगा है। जिसके बाद ईडी ने जामिया इस्मालिया इशातुल ऊलूम (JIIU) ट्रस्ट पर बड़ा एक्शन लेते हुए 406 करोड़ रुपये की विदेशी फंडिंग की जांच शुरू कर दी है। यह करोड़ों रुपये की फंडिंग कुवैत, बोत्सवाना, यूके, मॉरिशस, स्विट्जरलैंड, सेशेल्स, पनामा जैसे विभिन्न देशों से मिली है, जिसमें नकदी के रूप में भी बड़ी रकम शामिल है। इस पूरे आर्थिक गैर-व्यवहार और मनी लॉन्ड्रिंग के कथित षड्यंत्र में यमन के नागरिक अल-खदामी खालिद इब्राहिम सालेह, खदेजा इब्राहिम कासिम अल-नशेरी, गुलाम मोहम्मद रंधेरा और अन्य लोगों के शामिल होने का आरोप है।
इस मामले की शुरुआत तब हुई जब गृह मंत्रालय ने 15 जुलाई 2024 को JIIU ट्रस्ट का FCRA लाइसेंस रद्द कर दिया था। मंत्रालय को जांच में पता चला था कि ट्रस्ट ने विदेशी दान उन गैर-पंजीकृत संस्थाओं को स्थानांतरित किए थे,जिनके पास FCRA की अनुमति नहीं थी,जो नियमों का उल्लंघन है। ईडी अब PMLA के तहत इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है,ताकि पैसे के लेन-देन और अपराध से अर्जित संपत्ति का पता लगाया जा सके। ईडी की यह जांच मुख्य रूप से विदेशी फंड के अवैध हस्तांतरण और वितरण में हुई अनियमितताओं से संबंधित है। इस दौरान जांच एजेंसियों ने 9 लाख रुपये नकद के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण डिजिटल उपकरण और दस्तावेज भी जब्त किए हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि ट्रस्ट को विदेशों से अब तक लगभग 406 करोड़ रुपये की फंडिंग मिली है। आरोप है कि इन लोगों ने विदेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में रुकने में मदद की और फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और बैंक खाते खोलने में उनकी मदद की।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

बसंत पंचमी पर एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई।@ वैष्णो देवी यात्रा स्थगित, कटरा में भारी बारिश और भवन में बर्फबारी, जम्मू में मौसम बेहद खराब।@ राहुल गांधी से खफा शशि थरूर, कांग्रेस की बैठक से कर सकते हैं किनारा- सूत्र।@ जनगणना 2027: 1 अप्रैल से पूछे जाएंगे ये 33 सवाल, सरकार ने जारी की पूरी लिस्ट।@ नोएडा के शिव नादर स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंची पुलिस।@ गैंगस्टर रवि पुजारी गिरफ्तार, रेमो डिसूज़ा से रंगदारी और धमकी मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई।@ हिंसा की विचारधारा को छोड़ विकास की मुख्यधारा से जुड़ें-अमित शाह ने नक्सलियों से की अपील।@ युवराज मेहता के डूबने पर NGT ने नोएडा की डीएम से मांगा जवाब, सिंचाई विभाग की लापरवाही भी सामने आई।@ छत्तीसगढ़ के स्टील प्लांट में हादसा, बिहार के 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम।@ अदाणी टोटल गैस 3 महीने में 34,000 घरों को दिए PNG कनेक्शकन, अदाणी एनर्जी ने हासिल की ये उपलब्धि।@ तिरुपरंकुंद्रम दीपथून विवाद केस में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और ASI से मांगा जवाब।@ सीमाएं होंगी और सुरक्षित, भारत-EU डिफेंस डील से बढ़ेगा भरोसा।@ चुनाव आयोग ने लॉन्च किया ECINet App, ऐप से मिलेगी सटीक जानकारी।@ US-हिरासत में 5 साल का बच्चा, ट्रंप के अधिकारियों पर भड़कीं कमला हैरिस।@ संजय कपूर प्रॉपर्टी मामला, प्रिया कपूर ने शुरू की कानूनी लड़ाई।@ गोरखपुर से रिवॉल्वर रानी गिरफ्तार, 150 से ज्यादा लोगों से की ठगी।@ धार भोजशाला में आज नमाज और पूजा एक साथ, पुलिस के 8000 जवान तैनात।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

" लाड़की बहन नहीं सुरक्षित CM देवेंद्र फडनवीस मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के गृहराज्य में"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -