Posted by : achhiduniya 29 January 2026

 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से 40 मिनट की मुलाकात के बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा कि पूरे देश में अगर कोई भाजपा का प्रभावी तरीके से मुकाबला कर रहा है तो वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं। भाजपा का इसी तरह से मुकाबला किया जा सकता है, जिस तरह वह कर रही हैं। अखिलेश यादव का यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा विरोधी 'इंडिया' गठबंधन में शामिल कई क्षेत्रीय दल पहले यह आरोप लगा चुके हैं कि गठबंधन में शामिल सबसे बड़ा दल कांग्रेस बड़े भाई की तरह व्यवहार कर रहा है। अखिलेश ने कहा कि देश में इस वक्त ममता बनर्जी ही सबसे मजबूती 
के साथ बीजेपी का मुकाबला कर रही हैं। अखिलेश ने कहा कि SIR का मुद्दा हो या फिर CAA-NRC का इश्यू,ममता बनर्जी ने हर मामले में मोदी सरकार को मुंहतोड़ जवाब दिया है। BJP की CBI और ED भी दीदी के सामने फेल हो गई है। ममता बनर्जी अब SIR के खिलाफ अपनी लड़ाई को दिल्ली लाना चाहती हैं। इस संघर्ष में अखिलेश ने ममता को पूरा सपोर्ट देने का वादा किया है। ममता दिल्ली आ सकती हैं और उनकी रणनीति 29, 30 और 31 जनवरी को SIR के खिलाफ दिल्ली में इलेक्शन कमीशन के ऑफिस के बाहर धरना देने की है। तृणमूल कांग्रेस की तरफ से दिल्ली पुलिस को लेटर भी भेजा गया है, जिसमें धरने की परमिशन मांगी गई है। इस बीच तृणमूल कांग्रेस के नेता बंगाल में लगातार SIR के खिलाफ रैली निकाल रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि एसआईआर का मकसद चुनाव से पहले लोगों को अधिकतम कष्ट पहुंचाना है। यह अलग बात है कि वास्तव में बिहार में एसआईआर लागू हुआ या नहीं, लेकिन तथ्य यह है कि एसआईआर को पश्चिम बंगाल के लिए बनाया गया था।



उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है कि मतदान बढ़े और अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें,लेकिन पहली बार हम यह देख रहे हैं कि आयोग और भाजपा एसआईआर के बहाने एनआरसी लागू करने की कोशिश कर रहे हैं और आम लोगों को परेशान कर रहे हैं, स्पष्ट उद्देश्य यह है कि वोट घटाए जाएं। उन्होंने लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई में ममता को पूरा समर्थन दिया और I-PAC के दफ्तरों और इसके डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर पर ईडी की छापेमारी का सामना करने के लिए उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि दीदी ने ईडी को हराया और अब चुनाव में बीजेपी को भी हराएंगी। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली-NCR में रेतीले तूफान को लेकर येलो अलर्ट, अगले 2-3 घंटे में 50 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं।@ कोयले से गैस बनाएगी सरकारी कंपनी, उद्योगों को सस्ते रेट पर उपलब्ध कराई जाएगी सिनगैस।@ गंगा एक्सप्रेसवे से लॉजिस्टिक्स पर होगी ₹30,000 करोड़ तक की भारी बचत, सरकार को मिले ₹46,660 करोड़ के निवेश प्रस्ताव।@ पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, 24 की मौत, 50 से अधिक घायल।@ फिलीपीन-आंधी-तूफान में गिरी 9 मंजिला निर्माणाधीन इमारत, कई मजदूर मलबे में दबे।@ ट्रंप ने दी बड़ी खुशखबरी- ईरान के साथ समझौता लगभग तय, खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज।@ असम में इस बार गो-वध मुक्त हो बकरीद, CM हिमंत बिस्वा सरमा की अपील, ईदगाह कमेटियों के फैसले का किया स्वागत।@ चीन में कोयला खदान दुर्घटना में 90 से ज्यादा की मौत, PM मोदी ने शी जिनपिंग से जताई संवेदना।@ कांग्रेस MP विवेक तन्खा ने मोदी सरकार को लिखा पत्र, कहा-खाड़ी देशों के लिए किफायती उड़ानें फिर से शुरू करें।@ CBSE पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का सख्त रुख, 12वीं री-इवैल्यूएशन फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतों पर मांगा जवाब- कार्रवाई के निर्देश।@ महाराष्ट्र में डीजल को लेकर गैलन वॉर, पेट्रोल पंप के बाहर भिड़ गए किसान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -