- Back to Home »
- Politics »
- लोकतांत्रिक आवाज़ को दबा रही BJP महापंचायत में बोले राहुल गांधी
Posted by : achhiduniya
19 January 2026
कांग्रेस की
महापंचायत में राहुल गांधी ने कहा कि मैं 100 प्रतिशत यकीन के साथ कह सकता हूं कि कोई भी केरल
के लोगों को चुप नहीं करा सकता। राहुल गांधी ने कोच्चि में बीजेपी और राष्ट्रीय
स्वयंसेवक संघ पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये दोनों सत्ता का केंद्रीकरण
करने की कोशिशों में जुटे हैं जबकि कांग्रेस चाहती है कि सत्ता का विक्रेंद्रीकरण
हो। उन्होंने कहा कि कुछ
कॉरपोरेट घराने देश की संपत्ति पर कंट्रोल बनाना चाहते हैं। कोच्चि में कांग्रेस की महापंचायत में राहुल
गांधी ने आरोप लगाया कि BJP चाहती है कि देश में सब लोग चुप रहें और सिर्फ़
कुछ कॉरपोरेट ही तरक्की करें। राहुल ने BJP
के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर आरोप
लगाया कि वह कुछ कॉरपोरेट को फ़ायदा पहुंचाने के लिए लोगों की लोकतांत्रिक
आवाज़ को दबा रही है। ये घराने देश की संपत्तियों पर अपना कंट्रोल स्थापित करना
चाहते हैं।

.jpeg)