- Back to Home »
- Crime / Sex »
- नाबालिग यौन उत्पीड़न,कथावाचक गिरफ्तार,गुरु मौनी बाबा फरार....
Posted by : achhiduniya
19 January 2026
दरभंगा के SSP
जगुनाथ रेड्डी ने जानकारी देते हुए बताया,मिथिलांचल के कथावाचक श्रवण दास महाराज को पुलिस
ने एक नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के गंभीर मामले में गिरफ्तार किया है। यह
कार्रवाई SDPO राजीव
कुमार के नेतृत्व वाली SIT ने की। SSP जगुनाथ रेड्डी ने बताया,महिला पुलिस स्टेशन, लहरियासराय पुलिस स्टेशन और आस-पास के अन्य
स्टेशनों की एक ज्वाइंट टीम ने एक सूचना के
आधार पर आरोपी को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी
से गिरफ्तार किया। अधिकारी के अनुसार,श्रवण दास का साथी और गुरु मौनी बाबा फिलहाल फरार
है और उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। श्रवण दास महाराज एक चर्चित कथावाचक है। उनका
असली नाम श्रवण ठाकुर है। वह दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के पर्री गांव के
निवासी हैं और वर्तमान में लहेरियासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत पचाढ़ी छावनी स्थित
रामजानकी मंदिर में रह रहे थे। उनके खिलाफ प्राथमिकी में यह आरोप लगा है कि
उन्होंने शादी का प्रलोभन देकर करीब एक साल तक महिला का यौन उत्पीड़न किया। पीड़ित
की तरफ से ये आरोप भी लगाया गया कि जब वह गर्भवती हो गई तो गर्भपात कराने का
प्रेशर डाला गया। इस मामले में पीड़ित महिला की मां के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई
गई है। पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है और हर पहलू को बारीकी से जांचा परखा
जा रहा है।


