Posted by : achhiduniya 28 January 2026

ब्रिटेन और अमेरिका में रहने वाले कई मुस्लिम नागरिकों का कहना है कि बैंकिंग से जुड़ी सामान्य गतिविधियां भी परेशानी का कारण बन रही हैं। थोड़ी बड़ी रकम ट्रांसफर करना,परिवार या समुदाय के लोगों से पैसा लेना, गैर-अंग्रेजी भाषा में भुगतान का विवरण लिखना, इन वजहों से खाते फ्रीज़ किए जाने के मामले सामने आए हैं। कुछ लोगों ने बताया कि सीमित रकम से ज्यादा ट्रांसफर करने पर भी उनके खातों पर रोक लगा दी गई। 9/11 के बाद बनी अंतरराष्ट्रीय संस्था Financial Action Task Force (FATF) ने चेतावनी दी थी कि कुछ मामलों में आतंकियों की फंडिंग चैरिटी के जरिए हो सकती है।  इसके बाद मुस्लिम चैरिटी और राहत संगठनों की बैंकिंग गतिविधियों पर विशेष निगरानी शुरू हुई।  ब्रिटेन में 2014 के दौरान HSBC बैंक ने कई मुस्लिम संगठनों के बैंक अकाउंट बंद कर 
दिए थे। इन संगठनों को अकाउंट बंद होने की सूचना दी गई, लेकिन उन्हें न तो कोई स्पष्ट कारण बताया गया और न ही अपील का मौका दिया गया। खबर के मुताबिक इन सख्त नियमों के बावजूद आतंकवादी गतिविधियां पूरी तरह नहीं रुकी हैं, जबकि बैंकिंग सेवाओं से बाहर किए जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है। गौरतलब है कि बिना किसी स्पष्ट वजह के बैंकिंग सेवाएं रोके जाने के इन मामलों को डिबैंकिंग कहा जा रहा है। यह समस्या खासतौर पर 9/11 आतंकी हमलों के बाद लागू किए गए सख्त बैंकिंग और वित्तीय नियमों से जुड़ी बताई जा रही है। इस मुद्दे को हाल ही में द गार्डियन में प्रकाशित किया गया है। 
ब्रिटेन से लेकर अमेरिका तक हज़ारों मुस्लिम और प्रवासी परिवारों को बिना किसी अपराध के बैंकिंग सिस्टम से बाहर किया जा रहा है। डिबैंकिंग का मतलब है बिना किसी ठोस कारण के किसी व्यक्ति या संस्था का बैंक अकाउंट बंद कर देना या उसे फ्रीज़ कर देना। द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक 9/11 के बाद कई देशों में बैंकों को यह जिम्मेदारी दी गई कि वे आतंकवाद से जुड़े वित्तीय लेनदेन की पहचान करें। इसके तहत बैंकों को संदिग्ध लेनदेन पर सख्त निगरानी रखने को कहा गया। आतंकी हमलों के बाद अमेरिका समेत कई देशों ने मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद की फंडिंग रोकने के लिए नए नियम बनाए। बैंकों पर भारी जुर्माने और कानूनी कार्रवाई का डर बढ़ा। ऐसे में कई बैंक जोखिम से बचने के लिए उन खातों को बंद करने लगे, जिनमें उन्हें किसी भी तरह का शक नजर आया।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ FSSAI ने कई शराब कंपनियों को भेजा नोटिस, फ्लेवर और लेबलिंग में मिलीं गड़बड़ियों पर एक्शन।@ सुखोई को मिलेगी 'तीसरी आंख'- स्वदेशी रडार से कांपेंगे चीन-पाकिस्तान, एक साथ 100 टारगेट होंगे ट्रैक।@ दो-तिहाई बहुमत मिला तो BJP कुछ भी कर सकती है, पृथ्वीराज चव्हाण का बड़ा दावा।@ बंगाल में ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, तीन पूर्व सांसदों ने थामा बीजेपी का दामन।@ बेंगलुरु के रेजिडेंशियल स्कूल में 6वीं के छात्र की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने पीटी शिक्षक पर लगाया हत्या का आरोप।@ पाकिस्तान का ISI हैंडलर और कई देशों तक फैलता नेटवर्क,दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में निज्जर-अर्श डाला पर कई बड़े खुलासे।@ दुनिया का सबसे बड़ा साइबर ऑपरेशन-इंटरपोल का 97 देशों में एक्शन, 5 हजार 811 गिरफ्तार- 2,500 करोड़ रुपये फ्रीज।@ पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी कांग्रेस में कलह, खुल कर सामने आई हुड्डा VS सुरजेवाला की लड़ाई।@ महादेव ऐप के मास्टरमाइंड को रेड कॉर्नर नोटिस, एक जूस वाले ने कैसे बनाया 6000 करोड़ का साम्राज्य।@ महाराष्ट्र में भूकंप के झटके, लातूर समेत कई जिलों में महसूस हुआ कंपन, प्रशासन ने कहा- अफवाहों से बचें।@ 27 सप्ताह की गर्भवती 16 साल की रेप पीड़िता को गर्भपात कराने की मंजूरी, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी अनुमति।@ बुढ़ापे में देखभाल नहीं कर रहे बच्चे तो माता-पिता के पास संपत्ति वापस लेने का हक-हाई कोर्ट।@ वायरल वीडियो के बाद एक्शन में CM विजय, चेन्नई के चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में किया औचक निरीक्षण।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -