Posted by : achhiduniya 20 January 2026

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियोज से पता चलता है कि ये हादसा कितना भयावह था। हादसे में रिक्शा चालक और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर है। विजु्अल्स में अक्षय कुमार के काफिले की एक गाड़ी पलटी हुई नजर आ रही है, जबकि ऑटो पुरी तरह से चौपट है। हादसा इतना भीषण था कि देखते ही देखते आस-पास भीड़ जमा हो गई। बीती रात अक्षय कुमार पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मनाकर मुंबई लौटे थे। इसी बीच अभिनेता से संबंधिनत एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। सोमवार रात 9 बजे के करीब अक्षय कुमार के काफिले की एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। घटना उस दौरान हुई जब अक्षय और ट्विंकल एयरपोर्ट से घर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि अभिनेता अपने काफिले के साथ जा रहे थे, तभी उनकी सिक्योरिटी कार एक ऑटो से टकरा गई। बताया जा रहा है कि इस एक मर्सिडीज ने अक्षय की एस्कॉर्ट कार को टक्कर मार दी, जिससे एस्कॉर्ट कार सामने एक रिक्शे से टकरा गई। हादसे में रिक्शे के परखच्चे उड़ गए और ऑटो ड्राइवर को भी गंभीर चोटें आई हैं और एक अन्य घायल शख्स 
भी हादसे में घायल हुआ है। अब इस मामले पर ऑटो चालक के भाई का भी बयान सामने आया है, जिसने अपने घायल भाई के लिए मदद की गुहार लगाई है। ऑटो चालक के भाई मोहम्मद समीर ने कहा-यह घटना रात करीब 8 से 8:30 बजे के बीच हुई। 









आगे मेरे भाई का रिक्शा था, तभी अक्षय कुमार की इनोवा और एक मर्सिडीज उसके पीछे आ रही थीं। मर्सिडीज ने इनोवा को टक्कर मारी, जिसके चलते इनोवा रिक्शा से टकरा गई। नतीजतन, मेरा भाई और एक अन्य यात्री रिक्शा के नीचे दब गए। पूरा रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और मेरे भाई की हालत बेहद गंभीर है। हमारी बस यही गुजारिश है कि मेरे भाई का उचित इलाज हो और रिक्शा को हुए नुकसान की भरपाई की जाए। हमें इसके अलावा और कुछ नहीं चाहिए। हम बहुत गरीब लोग हैं, इतना हम लोग नहीं कर पाएंगे, हालत ज्यादा सीरियस है। हमारे भाई का इलाज हो जाए, बस हमें और कुछ नहीं चाहिए। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर दुर्घटनास्थल से वीडियो ऑनलाइन सामने आए, जिनमें स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी दुर्घटनाग्रस्त रिक्शे से एक घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जुहू पुलिस ने मर्सिडीज चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एमकेपी कॉलेज देहरादून में ऑनलाइन परीक्षा रैकेट का भंडाफोड़, सर्वर रूम से रिमोट एक्सेस के जरिए हल हो रहे थे पेपर।@ फ्लाइट में लाउड म्यूजिक वालों की खैर नहीं! सहयात्रियों को परेशान किया तो तुरंत उठेगा एक्शन।@ महाशिवरात्रि पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने दीं शुभकामनाएं।@ दिल्ली के रोहिणी में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोगी गैंग से जुड़ा युवक मारा गया, इलाके में दहशत।@ लिस्ट में नकली वोटरों के नाम शामिल कर बुरे फंसे ममता के अधिकारी, तय हुई FIR की डेडलाइन।@ गंदी राजनीति से किसानों को डराने की कोशिश,राहुल गांधी पर शिवराज का पलटवार।@ हाथियों के हमले में किसी की जान गई तो खैर नहीं, 12 दिन में दें मुआवजा- CM हेमंत सोरेन का सख्त निर्देश।@ NTA NET JRF रिजल्ट पर DU छात्रों और प्रोफेसरों के सवाल, इतिहास पेपर में 9 बड़ी गलतियां, 84 हजार छात्र प्रभावित।@ किडनी रैकेट केस में दिल्ली के डॉक्टर का आई डोंट रिमेंबर फॉर्मूला, पुलिस पूछताछ में नहीं दे रहा सीधा जवाब।@ कोलंबो में टीम इंडिया का शाही इस्तकबाल, रहमान डकैत वाले अंदाज में अर्शदीप ने डांस से लूटी महफिल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -