- Back to Home »
- Politics »
- राज ठाकरे-उद्धव ठाकरे को छोड़ एकनाथ शिंदे से मिलाएगे हाथ...
Posted by : achhiduniya
21 January 2026
कल्याण-डोंबिवली में
कुल 31 वार्ड
हैं और यहां पार्षद 122 हैं। यहां महानगरपालिका चुनाव में बीजेपी के 50, शिवसेना शिंदे गुट के 53, शिवसेना यूबीटी के 11, राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस के 5,
कांग्रेस के 2 और एनसीपी शरद पवार गुट का 1
पार्षद जीता है। यहां बहुमत के लिए कुल 62
सीटें चाहिए। बीजेपी और शिवसेना शिंदे गुट
की सीटें मिलाकर बहुमत से काफी ज्यादा हो जाती हैं। इसके बावजूद कल्याण-डोंबिवली
में एमएनएस ने शिंदे सेना को समर्थन का ऐलान किया है। राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे को झटका दे दिया है।
ऐसा इसलिए क्योंकि कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका में राज ठाकरे की पार्टी MNS
ने शिवसेना शिंदे गुट को समर्थन देने का
ऐलान कर दिया है। जान लें कि KDMC चुनाव में ठाकरे बंधु साथ मिलकर गठबंधन में चुनाव
लड़े थे,लेकिन अब चुनाव
नतीजों के बाद MNS
ने
शिंदे सेना को समर्थन देने की घोषणा कर दी है। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका में आराम से शिवसेना और बीजेपी मिलकर बहुमत पा
लेंगे। यहां सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना के पास 53 और बीजेपी के पास 50 पार्षद हैं। कुल 122 में से 103 पार्षद तो अकेले इन्हीं दोनों के पास हैं। गौरतलब है कि BMC समेत महाराष्ट्र की तमाम महानगरपालिकाओं में
ठाकरे बंधुओं ने मिलकर चुनाव लड़ा था। लेकिन उनका ये प्रयोग कामयाब नहीं हो पाया। BMC
में भी उद्धव गुट और MNS
की करारी हार हुई। इसके अलावा,
कल्याण-डोंबिवली में भी उनका जादू नहीं
चला। और आखिरकार राज ठाकरे की पार्टी MNS ने उद्धव गुट के साथ विपक्ष में रहने के बजाय
शिंदे सेना का साथ देना ठीक समझा।
.jpeg)
.jpeg)