Posted by : achhiduniya 15 January 2026

UBT प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी और चुनाव आयोग को आड़े हाथों लिया। उन्होंने दावा किया कि कई जगहों से मतदाताओं की उंगली से स्याही पोंछने की शिकायतें आ रही हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। ठाकरे ने बीजेपी पर धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी और उनके सहयोगियों ने फर्जी और डुप्लीकेट मतदाताओं की व्यवस्था कर दी है, जिससे ईवीएम का खेल सफल हो सके। किसी महिला का नाम देवेंद्रकैसे हो सकता है? इन सभी मुद्दों को लेकर हमने पहले ही विरोध जताया था। उन्होंने कहा,बीजेपी चुनाव जीतने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रही है। स्याही पोंछने की शिकायतें आ रही हैं, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। 
यह केवल उंगली की स्याही नहीं, बल्कि देश की लोकशाही को मिटाने का प्रयास है। उन्होंने आगे कहा कि संविधान कह रहा मतदान करो और चुनाव आयोग कह रहा है कि मतदान करके ही दिखाओ। वोटिंग के बाद मैंने कहा कि चुनाव आयोग और चुनाव आयुक्त किस बात की सैलरी ले रहे हैं? चुनाव प्रक्रिया में कोई सुधार नहीं हुआ है। प्रेस कांफ्रेंस में उद्धव ठाकरे ने एक वीडियो भी दिखाया, जिसमें एमएमआर क्षेत्र के एक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव आयोग के एजेंट अपनी जेब पर बीजेपी उम्मीदवारों के नाम की पर्ची लगाकर घूमते नजर आ रहे हैं। ठाकरे ने सवाल किया,चुनाव आयोग आखिर किसके लिए काम कर रहा है? सरकारी मशीनरी का खुला दुरुपयोग हो रहा है। 
बीजेपी पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए उद्धव ने कहा,हमारे उम्मीदवारों को करोड़ों रुपये के ऑफर दिए गए। मतदाताओं को डराया-धमकाया गया और खुलेआम पैसा बांटा गया। बीजेपी को किसी भी कीमत पर बीएमसी (BMC) की सत्ता चाहिए, इसलिए वे इस स्तर पर गिर गए हैं। उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयुक्त और बीएमसी कमिश्नर को तत्काल निलंबित कर उन पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश नाईक तक अपना मतदान केंद्र नहीं ढूंढ पा रहे हैं, जिससे स्पष्ट है कि व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। ठाकरे ने घोषणा की कि अब पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उन्हें चुनाव आयोग के दफ्तरों में अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को तैनात करना पड़ेगा। उद्धव ने कहा,हम हार के डर से नहीं, बल्कि बीजेपी की पोल खोलने के लिए यह कर रहे हैं। उनके पराजय के डर ने उन्हें इन ओछे हथकंडों पर उतरने को मजबूर कर दिया है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ सुप्रीम कोर्ट की WhatsApp को चेतावनी, 'कानून नहीं मानना तो भारत से बाहर जाएं'।@ बंगाल SIR की लड़ाई दिल्ली तक आई, लगातार दूसरे दिन ममता का हमला, कहा- घुसपैठ के लिए केंद्र जिम्मेदार।@ किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं हुआ,टैरिफ डील पर सरकार के सूत्रों ने साफ की पूरी बात।@ राहुल गांधी के लोकसभा में भाषण पर यार पर तकरार, BJP सांसदों ने जताई आपत्ति।@ शराब पीकर आए 15 साल के लड़के की 7वीं मंजिल से गिरने से मौत, पिता ने पब मालिक को ठहराया जिम्मेपदार।@ दिल्ली के कनॉट प्लेस में तीन डिलीवरी बॉय ने एक कारोबारी की हेलमेट से पीट- पीटकर की हत्या।@ अभिमन्यु' प्रयोग-मध्य प्रदेश के अस्पतालों में बनाए जाएंगे गर्भ संस्कार कक्ष’।@ दिल्ली मेट्रो के 6 नए कॉरिडोर, 84 नए स्टेशनों से चमकेगी राजधानी, गोल्डन-ग्रीन लाइन से जुड़ेगा शहर का हर कोना।@ दुनिया देखेगी भारत के 'विक्रांत' की ताकत, 18 फरवरी से विशाखापट्टनम में जुटेंगी 60 देशों की नौसेनाएं।@ विभिन्न राज्यों में धर्मांतरण कानूनों की वैधता मामला-सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों की पीठ करेगी सुनवाई।@ मणिपुर में सरकार गठन की तैयारी शुरू, BJP ने तरुण चुग को नियुक्त किया पर्यवेक्षक।@ Gen Z के जल्दी जॉब छोड़ने पर उन्हें शर्मिंदा ना करें, शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल ने दी बड़ी सलाह।@ मुश्किलों में राजपाल यादव, चेक बाउंस केस में सरेंडर करने का आदेश।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -