- Back to Home »
- State News »
- पतंगबाजी से दुकान हुई खाक
Posted by : achhiduniya
15 January 2026
राजस्थान के दौसा
में त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई। शहर में लैंप की पतंग से प्लाईवुड फर्नीचर के एक
गोदाम में भीषण आग लग गई है। आग इतनी भयावह है कि उसने आसपास के कई मकानों की
दीवारों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग तेजी से फैलते हुए विकराल और रौद्र रूप
धारण किए हुए है। घटना दुर्गा मंदिर के पास स्थित प्लाईवुड फर्नीचर गोदाम की बताई
जा रही है। सूचना
मिलते ही दमकल विभाग की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं,
जहां आग बुझाने का लगातार प्रयास किया जा
रहा है। हालांकि गोदाम में लकड़ी और प्लाई होने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल
बना हुआ है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना और सदर थाना पुलिस सहित
भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल,पुलिस द्वारा आसपास के इलाके को सुरक्षित कराया
जा रहा है। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने में जुटे रहे।
.jpeg)
.jpeg)