Posted by : achhiduniya 20 January 2026

जामा मस्जिद ट्रस्ट कमेटी रायपुर के मुतवल्ली (सदर) मोहम्मद फहीम ने कहा कि बांग्लादेश में अराजक तत्वों पर कार्रवाई ना किए जाने से अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हमले नहीं रुक पा रहे हैं। इस लिए बांग्लादेश पर कार्यवाही जरूरी हो गई है। ऑल इंडिया उलेमा मशाएख बोर्ड के उपाध्यक्ष नौमान अकरम हामिद ने कहा है कि बांग्लादेश में एक के बाद एक घटना हो रही है और हिंदू समुदाय के लोगों की जान जा रही है। इससे छत्तीसगढ़ का मुस्लिम समाज बेहद दुखी है। धर्म के आधार पर हमले की जितनी निंदा की जाए वो कम है। अल्पसंख्यकों को सुरक्षा दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है और इसमें बांग्लादेश विफल रहा है। अब समय आ गया है कि बांग्लादेश को सबक सिखाया जाए। छत्तीसगढ़ के मुस्लिम समाज ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार, हमलों और हत्या 
की घटना पर दुख जताया है। साथ ही केंद्र से बांग्लादेश की अंतरिम सरकार पर कार्रवाई की मांग की है। ऑल इंडिया उलेमा मशाएख बोर्ड (AIUMB) ने मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगों के साथ एक बैठक के बाद बयान जारी किया है,जिसमें बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को सुरक्षा ना देने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। बता दें कि एआईयूएमबी में मस्जिद, मदरसा और दरगाहों के धार्मिक पदाधिकारियों को शामिल किया जाता है। मौदहापारा मस्जिद कमेटी के मुतवल्ली इस्माईल गफूर ने कहा कि बांग्लादेश की युनुस सरकार वहां के अल्पसंख्यकों की रक्षा करने का अपना दायित्व नहीं निभा रही है। इसलिए युनुस सरकार और बांग्लादेश पर कार्रवाई के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ आंध्र में CM पर 'अपमानजनक टिप्पणी' को लेकर YSRCP नेता अंबाती रामबाबू गिरफ्तार।@ टियर 2 और टियर 3 शहरों में नए टेक्सटाइल पार्क, MSME के लिए 12,000 करोड़ का पैकेज।@ भारत को चीन की जगह ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए व्यापार पर लागत कम करना ज़रूरी-उद्योग जगत।@ यूरोपीय संघ 10 ट्रिलियन डॉलर का बाज़ार, भारत के सामने व्यापार बढ़ाने का अभूतपूर्व अवसर-पीयूष गोयल।@ वित्त मंत्री 'VB जी राम जी योजना' से चमकाएंगी ग्रामीण भारत की किस्मत!।@ रैगिंग के आरोप में जबलपुर मेडिकल कॉलेज के 8 एमबीबीएस छात्र निलंबित।@ अजित दादा के हर सपने को पूरा करूंगी,डिप्टी CM का पद संभालने के बाद सुनेत्रा पवार का आया पहला रिएक्शन।@ बिहार में बर्ड फ्लू का खौफ, दरभंगा में पुष्टि के बाद अब कटिहार में 100 से ज्यादा कौवों की मौत से हड़कंप।@ सूरजकुंड में 39वें अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले का भव्य आगाज, 50 से ज्यादा देशों की भागीदारी।@ बिहटा में भोजपुर के 7 लोगों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो के उड़ाए परखच्चे।@ इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की लगी लॉटरी! बजट में ₹40,000 करोड़ का खुला खजाना, Dixon और Syrma जैसे शेयरों में 6% की तेजी।@ शेयर मार्केट धड़ाम! सेसेंक्स! 2,300 प्वा7इंट तक टूटा, निफ्टी भी 600 अंक लुढ़का।@ बजट में हेल्थ सेक्टर पर बड़ा फोकस, अब हर जिले के अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड और ट्रॉमा सेंटर।@ यूट्यूबर्स और गेमिंग सेक्टर की होगी मौज! स्कूल-कॉलेजों में बनेंगीं कंटेंट क्रिएटर लैब।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -