Posted by : achhiduniya 08 January 2026

ऑल इंडिया गोल्ड एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की ओर से बिहार में सराफा कारोबार से जुड़े व्यापारियों ने सुरक्षा को लेकर एक अहम और सख्त फैसला लिया है। बढ़ती आपराधिक घटनाओं और लगातार हो रही लूटपाट को देखते हुए ज्वेलर्स एसोसिएशन ने यह कदम उठाया है। अब राज्य की सराफा दुकानों में हिजाब, बुर्क़ा, नक़ाब या घूंघट पहनकर आने वाली महिलाओं को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसी तरह हेलमेट या मुरेठा पहनकर आने वाले पुरुषों की भी दुकानों में एंट्री पर रोक रहेगी। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने साफ शब्दों में कहा कि सराफा कारोबार हमेशा से अपराधियों के निशाने पर रहा है। सोना-चांदी की दुकानों में नकदी और कीमती 
गहनों की मौजूदगी के कारण अपराधी इन्हें आसान लक्ष्य मानते हैं। पिछले कुछ समय में बिहार के अलग-अलग जिलों में ज्वेलरी शॉप्स में लूट, चोरी और फायरिंग की कई घटनाएं सामने आई हैं। अशोक कुमार वर्मा के अनुसार, अपराध की घटनाओं में एक समान बात यह देखी गई है कि ज्यादातर मामलों में अपराधी चेहरा ढककर दुकान में प्रवेश करते हैं।
हिजाब, नक़ाब, घूंघट या हेलमेट के कारण सीसीटीवी कैमरों में भी चेहरा साफ नजर नहीं आता, जिससे अपराधियों की पहचान करना मुश्किल हो जाता है। कई बार वारदात के बाद पुलिस के लिए भी जांच में परेशानी आती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए ज्वेलर्स एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है कि अब दुकानों में आने वाले हर ग्राहक का चेहरा स्पष्ट रूप से दिखना चाहिए। 





एसोसिएशन का कहना है कि यह फैसला किसी धर्म वर्ग या समुदाय के खिलाफ नहीं है, बल्कि पूरी तरह से सुरक्षा कारणों से लिया गया है। व्यापारियों का मानना है कि अगर चेहरे खुले रहेंगे तो अपराध पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है। सराफा कारोबारियों ने यह भी बताया कि यह नियम सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं है। देश के कई बड़े शहरों और राज्यों में पहले से ही ज्वेलरी शॉप्स में हेलमेट पहनकर एंट्री पर रोक है। अब बिहार में भी इसे सख्ती से लागू करने की तैयारी है। दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ग्राहकों से विनम्रता के साथ नियमों का पालन करने की अपील करें। ज्वेलर्स एसोसिएशन का साफ कहना है कि व्यापारियों और ग्राहकों की जान-माल की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -