Posted by : achhiduniya 28 January 2026

CBI के अनुसार तीनों आरोपी यूनाइटेड किंगडम से भारत पहुंच रहे थे, लेकिन मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें भारत में प्रवेश की अनुमति नहीं दी। इसके बाद इंटरपोल की मलेशिया शाखा, NCB कुआलालंपुर ने औपचारिक रूप से NCB नई दिल्ली से संपर्क कर आरोपियों को मलेशिया भेजने में सहयोग मांगा। CBI ने कहा कि यह कार्रवाई भारत और मलेशिया के बीच मजबूत द्विपक्षीय पुलिस सहयोग को दर्शाती है। इसके साथ ही यह भी साबित करती है कि सीमा पार अपराधों से निपटने में इंटरपोल के रेड नोटिस और अंतरराष्ट्रीय समन्वय कितने प्रभावी हैं। CBI ने यह भी स्पष्ट किया कि इंटरपोल रेड नोटिस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फरार 
अपराधियों का पता लगाने और उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत संबंधित देश तक पहुंचाने का एक अहम माध्यम बना हुआ है। CBI ने मलेशिया की एजेंसियों के साथ मिलकर तीन रेड नोटिस जारी आरोपियों को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पकड़ा और उन्हें भारत से मलेशिया डिपोर्ट कराया है। 






जानकारी के मुताबिक जिन तीन आरोपियों को डिपोर्ट किया गया है उनके नाम श्रीधरन सुब्रमणियम, प्रतिफ कुमार सेल्वराज और नविंद्रेन राज कुमारासन हैं। बताया जा रहा है कि ये तीनों आरोपी संगठित आपराधिक गतिविधियों से जुड़े मामलों में मलेशियाई एजेंसियों के वांटेड थे। 
इन पर गंभीर अपराधों को अंजाम देने, अवैध फायदे, ताकत और प्रभाव हासिल करने की साजिश का आरोप है। इन तीनों की ही काफी समय से तलाश की जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रॉयल मलेशिया पुलिस की एक एस्कॉर्ट टीम 25 जनवरी 2026 को मुंबई पहुंची। CBI और अन्य भारतीय एजेंसियों के सहयोग से तीनों आरोपियों को मंगलवार (27 जनवरी 2026) को सुरक्षित और तय प्रक्रिया के तहत मलेशिया भेज दिया गया। यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपराधियों के खिलाफ विदेश संग सहयोगी अभियान की बड़ी मिसाल मानी जा रही है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ द्वारका में धतूरा गैंग का पर्दाफाश, मीठी बातों में फंसाकर बुजुर्गों को पिलाते नशे वाला जूस, फिर करते गहने साफ। @ पश्चिम बंगाल को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया।@ खाड़ी की जंग से कश्मीर के पर्यटन का बुरा हाल खाली हाउसबोट, सूने बाजार।@ ओडिशा-हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 11 स्टाफ मेंबर्स बुरी तरह जख्मी।@ हमें कर्ज और शिकायतें विरासत में मिले, हमने पंजाब को विकास के रास्ते पर लौटाया-CM भगवंत मान।@ RSS का बड़ा बदलाव, प्रांत खत्म, बनेंगे 80 संभाग, चुनाव में जाति आधारित विश्लेषण बंद करने की अपील।@ दिल्ली में हुई पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव, नीति विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने गढ़ा भविष्य का राजनीतिक रोडमैप।@ ओडिशा के मयूरभंज में बवंडर ने मचाई तबाही, हवा में उछाली गाड़ियां, 70 से ज्यादा घरों को नुकसान।@ तेल ने बदली सऊदी-ईरान की किस्मत तो थोरियम बदलेगा भारत की, अनदेखी पर परमाणु वैज्ञानिक ने चेताया।@ पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग, 4 मई को चुनाव नतीजे।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ रमजान में कराची बेहाल, 15 घंटे की अघोषित गैस कटौती, 50% आपूर्ति घटी, जनता में हाहाकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -