- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- 50 रुपये में झाड़ा लगाकर शुगर,बीपी, माइग्रेन,कैंसर हर बीमारी को ठीक करने का दावा
Posted by : achhiduniya
15 February 2026
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार साध्वी के यहां झाड़ा लगवाने से पहले बाकायदा 50 रूपये की पर्ची काटी जाती
है। पर्ची कटवाने के बाद यहां लोगों को लंबी लाइन में घंटों इंतजार करना पड़ता है।
हैरानी की बात ये है कि इस आडंबर में पुलिस प्रशासन भी अपनी डयूटी देकर साध्वी का
सहयोगी कर रहे हैं। यहां 50 रूपये में हर बीमारी के इलाज का दावा किया जा रहा है। लोगों की बीमारी ठीक हो
न हो, लेकिन शाम तक साध्वी का बैग
जरूर पैसों से भर जाता है। साध्वी का नाम कमल दीप्ति बताया जा रहा है। दरअसल,
हरियाणा के जीन्द यहां मात्र 50 रुपये में बड़ी से बड़ी बीमारी का इलाज का दावा किया जा रहा है। इतना ही नहीं
यहां दूर-दूर से लोग पहुंच भी रहे हैं, जिसका सबूत यहां लगनी वाली
लंबी-लंबी कतारें हैं। यहां ऐतिहासिक पांडू पिंडारा तीर्थ पर एक
साध्वी झाड़ा लगाकर हर बीमारी को ठीक करने का दावा कर रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है
कि विभिन्न राज्यों से लोग अपनी-अपनी बीमारी को ठीक करवाने के लिए यहां हर रोज आ रहे हैं। यहां पर शुगर से लेकर
बीपी, माइग्रेन और कैंसर तक के
मरीज अपना इलाज करवाने पहुंच रहे हैं। साध्वी का कहना है कि यहां
पर कई राज्यों के लोग झाड़ा लगवाने आते हैं। एड़ी से चोटी तक कोई भी बीमारी हो
सबका वे झाड़ा लगाती हैं। पहले वे एक दिन झाड़ा लगाती थीं, लेकिन अब लगातार बढ़ रही
भीड़ को देखते हुए सप्ताह में तीन दिन झाड़ा लगाया जा रहा है। उनके यहां अब 60 आदमियों का स्टाफ है। झाड़ा
लगवाने आए मरीजों का कहना है कि उन्हें झाड़ा लगवाने के बाद बीमारी से काफी राहत
मिली है।
