Posted by : achhiduniya 15 February 2026

बांग्लादेश जमात--इस्लामी के चेयरमैन शफीकुर रहमान ने घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, मैं वाकई शब्दों की कमी महसूस कर रहा हूं। हातिया, नोआखाली में, तीन बच्चों की 32 वर्षीय मां ने आरोप लगाया है कि उन्होंने नेशनल सिटीजन पार्टी को वोट दिया था, इसके बदले उनके साथ बलात्कार किया गया। शफीकुर रहमान ने लिखा है कि शिकायत के अनुसार शुक्रवार, 13 फरवरी को रात करीब 11:00 बजे चानंदी यूनियन के वार्ड नंबर 9 में धनशिदी आश्रयन प्रोजेक्ट में कई व्यक्ति उनके घर में घुसे, उनके पति को बांध दिया और उन पर हमला किया। कथित तौर पर इस पार्टी (एनसीपी) को वोट देने का आरोप लगाते हुए महिला का पति के सामने ही गैंगरेप किया। घटना के बाद महिला को शनिवार दोपहर नोआखाली जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉ. मुस्तफिजुर 
रहमान ने घटना की पुष्टि की है। महिला का इलाज चल रहा है। पुलिस को सूचित कर दिया गया है। शफीकुर रहमान ने आगे लिखा कि पूरे अपने अभियान के दौरान, मैंने वादा किया था कि बदले की राजनीति नहीं होगी और कानून का शासन वैकल्पिक नहीं, बल्कि आधारभूत है। जो रिपोर्ट आई है, वह राजनीति नहीं है, यह कानूनहीनता है और इसे तुरंत रोकना होगा। इस देश के हर नागरिक को बिना किसी डर, धमकी या हिंसा के स्वतंत्र रूप से वोट देने और अपनी पसंद चुनने का पूर्ण अधिकार है। 

यह अधिकार पवित्र है और किसी व्यक्ति, समूह या पार्टी को इसे प्रयोग करने के लिए किसी को सजा देने का कोई अधिकार नहीं है। शफीकुर रहमान ने लिखा,मैंने पीड़िता और उनके परिवार से सीधे बात की है और जो उन्होंने सहा है, उससे मैं गहराई से दुखी हूं। मैं व्यक्तिगत रूप से बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के चेयरमैन को सबसे मजबूत शब्दों में यह संदेश दूंगा कि उनकी पार्टी के सदस्यों से ऐसी हरकतों को रोकने के लिए बहुत अधिक प्रयास करने होंगे। नेतृत्व में अनुशासन और जवाबदेही की मांग होती है। हम ऐसी संस्कृति को पनपने नहीं देंगे जहां नागरिकों को कानून के बाहर खुद की रक्षा करनी पड़े। हमारे संस्थानों के माध्यम से दृढ़ता से, तेजी से और बिना किसी डर या पक्षपात के न्याय दिया जाना चाहिए।गौरतलब है की बांग्लादेश में विपक्षी पार्टी को वोट देने पर 32 वर्षीय एक महिला के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज घटना सामने आई है। 3 बच्चों की मां का उसके पति को रस्सी से बांधकर सामने ही गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। इस दिल दहला देने वाली घटना ने बांग्लादेश में एक बार फिर दहशत का माहौल कायम कर दिया है। पीड़ित महिला ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है। यह घटना हातिया, नोआखाली में घटित हुई है। आरोप है कि नेशनल सिटीजन पार्टी (एनसीपी) के उम्मीदवार को वोट देने पर महिला के साथ जघन्यतम तरीके से गैंगरेप किया गया।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एमकेपी कॉलेज देहरादून में ऑनलाइन परीक्षा रैकेट का भंडाफोड़, सर्वर रूम से रिमोट एक्सेस के जरिए हल हो रहे थे पेपर।@ फ्लाइट में लाउड म्यूजिक वालों की खैर नहीं! सहयात्रियों को परेशान किया तो तुरंत उठेगा एक्शन।@ महाशिवरात्रि पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने दीं शुभकामनाएं।@ दिल्ली के रोहिणी में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोगी गैंग से जुड़ा युवक मारा गया, इलाके में दहशत।@ लिस्ट में नकली वोटरों के नाम शामिल कर बुरे फंसे ममता के अधिकारी, तय हुई FIR की डेडलाइन।@ गंदी राजनीति से किसानों को डराने की कोशिश,राहुल गांधी पर शिवराज का पलटवार।@ हाथियों के हमले में किसी की जान गई तो खैर नहीं, 12 दिन में दें मुआवजा- CM हेमंत सोरेन का सख्त निर्देश।@ NTA NET JRF रिजल्ट पर DU छात्रों और प्रोफेसरों के सवाल, इतिहास पेपर में 9 बड़ी गलतियां, 84 हजार छात्र प्रभावित।@ किडनी रैकेट केस में दिल्ली के डॉक्टर का आई डोंट रिमेंबर फॉर्मूला, पुलिस पूछताछ में नहीं दे रहा सीधा जवाब।@ कोलंबो में टीम इंडिया का शाही इस्तकबाल, रहमान डकैत वाले अंदाज में अर्शदीप ने डांस से लूटी महफिल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -