Posted by : achhiduniya 08 February 2026

RJD नेता तेजस्वी यादव पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद आज पार्टी कार्यालय में पहुंचे, जहां उनका भव्य अभिनंदन किया गया। तेजस्वी यादव ने कहा,पार्टी और लालू प्रसाद यादव की विचारधारा के लिए काम करने वाले लोगों को अब चुप रहने की जरूरत नहीं है। कोई भी गाली देगा तो चुप मत रहिए। अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। जैसा करोगे, वैसा भरोगे। मुझे किसी तरह की हड़बड़ी नहीं है। अभी इनका समय है, लेकिन हमारा दौर भी आएगा। राजद जनता की आवाज लगातार उठाती रहेगी और अन्याय के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी। तेजस्वी ने कहा,हमारी तो भ्रूण हत्‍या कराई जा रही थी। जब मुंछ भी नहीं आई थी, तब सीबीआई और ईडी 
का केस करवा दिया गया। नीतीश जी को भाजपा के साथ जाना था, उनको हमें हटाने का कोई मौका नहीं मिल रहा था। तब मुकदमा करा दिया गया। तेजस्वी ने कहा,मुझे सबसे युवा डिप्‍टी सीएम बनने का सौभाग्‍य प्राप्‍त हुआ। चाचा जी पलट गए तब नेता प्रति‍पक्ष बने। राजद में मुझे इतनी बड़ी जिम्‍मेदारी मिली है, अब लालू यादव का सपना साकार करना है। बूथ लेवल तक संगठन को मजबूत करना है। मेरा सपना है कि RJD को फिर से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिले। तेजस्वी ने कहा,होली के बाद वे पूरे बिहार का दौरा करेंगे और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करेंगे। नीतीश कुमार सिर्फ अधिकारियों के मुख्यमंत्री रहेंगे। 
वह लीडर नहीं बन सकते। बिहार में अगर कोई लीडर है तो वह लालू प्रसाद हैं। NDA नेताओं का एकमात्र काम 24 घंटे लालू प्रसाद और तेजस्वी को गाली देना है। इस समारोह के दौरान तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और भविष्य की राजनीति को लेकर अपनी बात रखी। इस मौके पर राजद के प्रदेश अध्‍यक्ष मंगनीलाल मंडल, अब्‍दुल बारी सिद्दीकी, अवध बिहारी चौधरी, आलोक मेहता समेत अन्‍य नेता व कार्यकर्ता उपस्‍थ‍ित थे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ऑपरेशन सिंदूर के बाद 12 देशों ने भारतीय सेना से सीखे आतंकियों से निपटने के गुर-मेघालय में बड़ा अभ्यास। @ दिल्ली में गिरी पांच मंजिला इमारत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका-NDRF ने शुरू किया रेस्क्यू।@ मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर BJP का जनसंपर्क अभियान, केंद्रीय मंत्रियों से लेकर CM तक उतरेंगे मैदान में। @ मुझे मारना चाहते थे, BJP प्रायोजित है पूरी साजिश', हमले के बाद बोले अभिषेक बनर्जी।@ चीन को घेरने लगी ब्रह्मोस? वियतनाम के बाद इंडोनेशिया भी खरीदने को तैयार।@ दिल्ली-एनसीआर में आंधी- बारिश को लेकर इमरजेंसी अलर्ट, एकाएक बजने लगे सभी के मोबाइल फोन।@ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश चंद्र, जैकलीन फर्नांडिस समेत अन्य पर तय होंगे आरोप, कोर्ट ने दिया निर्देश।@ पंजाब में 65000 से ज्यादा कर्मचारियों की होगी नौकरी पक्की, 7 स्पेशल कोर्ट को मंजूरी।@ घूसखोर पंडत टाइटल विवाद पर मनोज बाजपेयी को मिली थी धमकियां, कहा- उन लोगों के साथ कीचड़ में मत उतरो।@ बिहार के कॉलेज छात्रों के लिए खुशखबरी-अब समय पर होंगी परीक्षाएं, रिजल्ट भी नहीं होगा लेट, राजभवन का नया नियम।@ शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन-SC के आदेश पर 150 अवैध मकानों को ढहाना शुरू।@ आंध्र प्रदेश-तुंगभद्रा नदी में डूब रही लड़की को बचाने की कोशिश में पांच लोग डूबे। @ हिंगोली में हादसा-जनगणना का काम कर घर लौट रहे दो शिक्षकों की मौत, पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -