Posted by : achhiduniya 08 February 2026

पुलिस ने अहमदाबाद के निकोल इलाके में छापेमारी कर सोशल मीडिया के जरिए लोगों को ठगने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुजरात के अरावली जिला साइबर क्राइम पुलिस ने 'ऑपरेशन म्यूल अकाउंट' के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में नकदी, मोबाइल फोन और बैंक दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इस पूरे मामले की शुरुआत कर्नाटक से हुई, जहां से अरावली के भिलोदा में एक बैंक खाते में मात्र 2,000 रुपये ट्रांसफर किए गए थे। इस संदिग्ध ट्रांजेक्शन के बाद जांच हुई, तो परत दर परत 1.31 करोड़ रुपये की बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा होता चला गया। पुलिस ने निकोल में की गई इस छापेमारी के दौरान 
तकनीकी उपकरणों और नकदी का बड़ा जखीरा जब्त किया है। पुलिस ने 21 बैंक अकाउंट, 31 मोबाइल समेत 24 लाख रुपये कैश जब्त किए। इसके अलावा, पैसे गिनने की मशीन और 20 क्रेडिट कार्ड एवं 150 ग्राम चांदी जब्त की गई। साइबर क्राइम ने राजस्थान से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि ये अपराधी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सस्ते मोबाइल फोन के लुभावने विज्ञापन देते थे। जब लोग झांसे में आकर पैसे भेजते, तो वे राशि सीधे अपने पास मंगाने के बजाय म्यूल अकाउंट (दूसरों के किराए के खाते) में मंगवाते थे। आरोपियों ने खुलासा किया कि वे इन खातों का उपयोग करने के बदले खाताधारकों को 10% कमीशन देते थे। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस गिरोह के तार कहां से जुड़े हैं और अब तक कितने लोग इनके शिकार हो चुके हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ₹13,300 करोड़ बैंक फ्रॉड केस बंद, संदेसरा बंधुओं को सुप्रीम कोर्ट से राहत।@ बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान झड़प, कई जगह TMC- बीजेपी कार्यकर्ताओं में मारपीट।@ अयोध्या जाएगा कर्नाटक के असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों का ग्रुप, कांग्रेस आलाकमान के लिए संदेश?।@ सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, चुने गए विधायक दल के नेता।@ ममता ने कहा था 5 लाख नौकरियां देंगी, आज 84 लाख बेरोजगारी भत्ता मांग रहे, राहुल गांधी ने TMC का वादा याद दिलाया।@ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का हुआ उद्धाटन, PM मोदी बोले- अंबेडकर की सोच पर काम कर रही सरकार।@ मुंबई को बिजली कटौती से मिलेगा छुटकारा, अदाणी एनर्जी की 1,000 मेगावॉट HVDC पावर लाइन शुरू।@ ग्रेटर नोएडा में 600 बच्चों का भविष्य अधर में, दबंगों ने स्कूल पर जड़ दिया परमानेंट ताला।@ चतरा में डेढ करोड़ की अफीम बरामद, एक दिन पहले ही 50 लाख के मादक पदार्थ हुए थे जब्त।@ रेप और गैंगरेप की वारदातों से शर्मसार हो रहा छत्तीसगढ़, तीन साल में 9000 से ज्यादा मामले दर्ज।@ डोनाल्ड ट्रंप की नाकाबंदी फेल? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से पार निकले कम से कम 3 जहाज।@ बेंगलुरु में मां ने नाबालिग बेटी की हत्या की, फिर खुद कर लिया सुसाइड।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -