- Back to Home »
- Politics »
- SIR प्रक्रिया,सुनियोजित तरीके से अल्पसंख्यक समुदाय के नाम काटे जा रहे...सपा प्रमुख अखिलेश यादव
Posted by : achhiduniya
03 February 2026
उत्तर प्रदेश में SIR प्रक्रिया को
लेकर समाजवादी पार्टी ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी का आरोप है कि वोटर
लिस्ट से अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाताओं के नाम सुनियोजित तरीके से काटे जा रहे
हैं। इस मुद्दे पर राज्य में सियासी गरमाहट देखी जा रही है। समाजवादी पार्टी ने
चुनाव आयोग से इस मामले में तत्काल FIR दर्ज करने की
मांग की है। अखिलेश यादव के अनुसार, पार्टी ने उत्तर
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO-UP) को एक ज्ञापन सौंपा है।
इस ज्ञापन में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर फॉर्म-7 के दुरुपयोग का
दावा किया गया है, जिसके माध्यम से मतदाताओं के नाम हटाने की
प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा है।

