- Back to Home »
- Crime / Sex »
- घुसपैठी बांग्लादेशी महिला के पास क्या-क्या मिला?
Posted by : achhiduniya
01 March 2026
पुलिस की तरफ से की गई जांच और तलाशी
के दौरान आरोपियों से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए थे। पुलिस ने बरामद बैग में महमूदा
बेगम के नाम से जारी दो बांग्लादेशी पासपोर्ट (नंबर AO 1260722 और A05956012), बांग्लादेश का
नेशनल आईडी कार्ड और एक एक्सपायर हो चुका भारतीय वीजा पाया, जिसकी वैधता जुलाई 2023 में समाप्त हो चुकी थी। हापुड़ पुलिस की जांच में पाया गया कि
महिला ने वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी भारत में रुकने के लिए 'रानी बेगम' के नाम से फर्जी वोटर आईडी कार्ड (EPIC) और अन्य कूटरचित सरकारी दस्तावेज तैयार
करवा लिए थे। अब तक इस मामले में बरामद दस्तावेजों में ग्राम प्रधान की
तरफ से जारी एक निवास
प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी भी मिली थी, जिसने महिला को स्थानीय निवासी के रूप
में प्रमाणित किया था। उत्तराखंड के कुलसी से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे जिनको आज
पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वर्तमान में पुलिस टीम आरोपियों के खिलाफ आगे की
कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ कड़ा एक्शन ले रहे हैं।गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में
अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला महमूदा बेगम उर्फ रानी बेगम और उसके भारतीय
पति मोहम्मद मशरूफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 28 फरवरी 2026 को की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने
दोनों को ग्राम दौताई से हिरासत में लिया। आरोपियों के खिलाफ BNS की धाराओं 318(2), 336(3), 338, 340(2), 61(2) और आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम, 2025 की धारा 21 के तहत मुकदमा संख्या 0094 दर्ज किया गया था।

