- Back to Home »
- State News »
- भर्ती बोर्डों के चेयरपर्सन्स को UP-CM योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट निर्देश
Posted by : achhiduniya
15 March 2026
UP-CM योगी आदित्यनाथ ने
सभी भर्ती बोर्डों के चेयरपर्सन्स को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी व्यक्ति,
जाति, पंथ या सम्प्रदाय की मर्यादा और आस्था के विषय
में अमर्यादित टिप्पणी ना करें। इसके साथ ही, सीएम योगी ने यह भी कहा कि यह निर्देश सभी पेपर
सेटर्स को भी कड़ाई से पालन करने का दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हैबिचुअल ऑफेंडर्स (यानी
जो लगातार नियमों का उल्लंघन करते हैं) को तत्काल प्रतिबंधित किया जाए और इस विषय
को पेपर सेटर्स के एमओयू का भी हिस्सा बनाया जाए। कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं
जहां प्रतियोगी
परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों में किसी जाति, धर्म या महापुरुषों को लेकर विवादास्पद या
अपमानजनक सवाल पूछे गए। हाल ही में यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा के एक प्रश्न में 'पंडित' शब्द के विवादास्पद विकल्प को लेकर उपजे सियासी
और सामाजिक आक्रोश के बाद मुख्यमंत्री ने सभी भर्ती बोर्ड के चेयरपर्सन्स को सख्त
हिदायत दी है कि भविष्य में किसी भी व्यक्ति, जाति, पंथ या संप्रदाय की मर्यादा और आस्था के विरुद्ध
कोई भी अमर्यादित टिप्पणी न की जाए।

