Posted by : achhiduniya 08 April 2026

जानकारी के मुताबिक, गयासुद्दीन कुरैशी की 27 मार्च 2025 को हुई मौत के बाद उनके भाई कासिमुद्दीन कुरैशी ने शुरुआत से ही हत्या की आशंका जताई थी। उनका दावा था कि अस्पताल की डिस्चार्ज समरी में सीने पर चोट के निशान का उल्लेख है, जो सामान्य मौत की ओर इशारा नहीं करता। इस संबंध में उन्होंने नवंबर 2025 में नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक से शिकायत भी की थी, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर मामला हाई कोर्ट तक पहुंचा। मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक साल पहले दफनाए गए शव को हाई कोर्ट के आदेश पर बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराने का सामने आया है, जिसने पूरे घटनाक्रम को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। 
इस पूरे मामले में एक जटिल मोड़ तब आया जब मृतक की पत्नी ने ही कासिमुद्दीन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए उन पर ही अपने पति की मौत के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों के बीच वर्ष 2015 से चल रहे पारिवारिक विवाद ने पूरे मामले को और उलझा दिया। हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने 22 जनवरी 2026 को याचिका खारिज करते हुए कहा था कि कब्र से शव निकालना एक असाधारण प्रक्रिया है, जिसे ठोस और स्पष्ट साक्ष्यों के अभाव में अनुमति नहीं दी जा सकती, खासकर तब जब याचिकाकर्ता स्वयं आरोपों के घेरे में हो।
हालांकि, सिंगल बेंच के फैसले के खिलाफ दायर अपील पर डिवीजन बेंच ने 7 अप्रैल 2026 को सुनवाई करते हुए प्रशासन को शव निकालकर पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया और याचिकाकर्ता को एसडीएम अधारताल के समक्ष उपस्थित होने का आदेश दिया। इसके बाद 8 अप्रैल 2026 को प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव निकाला गया और मेडिकल कॉलेज जबलपुर भेजा गया। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर निर्भर है, जो यह तय करेगी कि यह मौत स्वाभाविक थी या फिर किसी साजिश का परिणाम।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर का भारत ने किया स्वागत, वेस्ट एशिया में स्थायी शांति की जताई उम्मीद। @ धर्म की व्याख्या करना अदालतों का काम नहीं, सबरीमाला मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का जवाब।@ तेल संकट के बीच विमान कंपनियों को बड़ी राहत, लैंडिंग और पार्किंग चार्ज में 25% कटौती।@ 5 किलो वाले FTL सिलेंडर की 8.9 लाख बिक्री,औद्योगिक इकाइयों को गैस आवंटन बढ़ाया गया-पेट्रोलियम मंत्रालय।@ पश्चिम बंगाल में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर, कई सुरक्षाकर्मी घायल।@ दिल्ली-मेरठ से दौड़ेगी एक और रैपिड रेल! उत्तराखंड के हरिद्वार-ऋषिकेश तक नमो भारत चलाने की तैयारी।@ मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ असम पुलिस ने दर्ज किया मामला, लगाए कई गंभीर आरोप।@ गोवा की पोंडा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग की अधिसूचना रद्द,हाईकोर्ट ने दिया आदेश।@ रिन्यूएबल एनर्जी में भारत का डंका, ब्राजील को पछाड़कर दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंचा।@ हम हमेशा से शांति के पक्षधर रहे हैं,भारत ने ईरान और अमेरिका के बीच हुए सीजफायर का किया स्वागत।@ कोमा में पति, पत्नी को चाहिए बच्चा,मामला पहुंचा दिल्ली हाईकोर्ट।@ 5 साल तक नहीं बदलेगा ड्रेस, फीस भी नहीं बढ़ेगी,नोएडा DM ने स्कूलों को दिए सख्त निर्देश।@ BSNL के वर्कर्स की प्रधानमंत्री मोदी से गुहार, सरकारी डिपार्टमेंट्स के लिए अनिवार्य हो कंपनी की 4G सर्विसेज।@ बिहार-ट्रैफिक पुलिसकर्मी को नहीं दिया गैस सिलेंडर, तो एजेंसी की गाड़ियों का काटा चालन; चौक पर लगा जाम।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -