Posted by : achhiduniya 08 April 2026

बीजेपी नेता किरिट सोमैया ने आरोप लगाया कि गिग वर्क सेक्टर में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठिए काम कर रहे हैं । कुछ लोग अवैध तरीके से रह रहे हैं और आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाए गए हैं। इसलिए सोमैया ने सरकार से गिग वर्कर्स की पासपोर्ट जैसी कड़ी वेरिफिकेशन की मांग की। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने इस पर सहमति जताई है। कल ही गृह विभाग और श्रम विभाग की बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि कड़ी जांच और वेरिफिकेशन होगा। अवैध रूप से रह रहे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। एसओपी महीने भर में तैनात की जाएगी।दरअसल, महाराष्ट्र में गिग वर्कर्स की जांच को लेकर सियासत 
तेज हो गई है। यह पूरा विवाद सुरक्षा, अवैध घुसपैठ और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के इर्द-गिर्द घूम रहा है। महाराष्ट्र सरकार ने स्विगी, जोमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों से जुड़े गिग वर्कर्स (डिलीवरी बॉय) की सख्त जांच का फैसला लिया है। सरकार जल्द ही इसके लिए एक SOP (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) लाने वाली है। ग्राउंड पर मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। कुछ गिग वर्कर्स का कहना है की कड़ी जाँच ज़रूरी है क्यूँकि  थर्ड-पार्टी वेरिफिकेशन कमजोर है बाहरी लोगों की घुसपैठ संभव है और कहा  की कइयों बांग्लादेशी रोहिंग्या की घुसपैठ इस क्षेत्र में हुई है । 




गलत लोगों की वजह से बाकी कर्मचारियों पर शक होता है। हमे ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ता है । इसलिए वे कड़ी जांच के पक्ष में हैं। वहीं, कुछ गिग वर्कर्स ने चिंता जतायी है ।उनका कहना सरकार बांग्लादेशी रोहिंग्या के नाम पर 
मुसलमानों को बाहर करने की साजिश ना करे ।हमारे पास आधार ,पैन कार्ड है ,हम बाहरी नहीं यही के है । सरकार की जांच भेदभावपूर्ण न हो। धर्म के आधार पर कार्रवाई न हो। निष्पक्ष वेरिफिकेशन जरूरी है। समाजवादी पार्टी नेता अबु आजमी, AIMIM  और कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार मुसलमानों को टारगेट कर रही है। रोजगार छीनने की साजिश हो रही है। यह सुरक्षा नहीं बल्कि राजनीतिक एजेंडा है। विपक्ष का कहना है कि अगर घुसपैठ हुई है, तो यह सरकार की नाकामी हैआम लोगों को परेशान न किया जाए।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ 15 हजार पत्नी को देते रहिए और खुश रहिए,सुप्रीम कोर्ट ने तलाक मांग रहे पति को दी सलाह।@ अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो मई में करेंगे भारत का दौरा, टैरिफ नीतियो पर दोनों देशों में होगी बात।@ वृंदावन में बड़ा हादसा-यमुना में पलटी श्रद्धालुओं से भरी नाव, 10 लोगों की मौत, कई और लापता।@ गाजियाबाद में 4 वर्षीय बच्ची के रेप-मर्डर पर SC सख्त, हुई थी निर्भया जैसी दरिंदगी, कमिश्नर-SSP तलब।@ गाजियाबाद में 4 वर्षीय बच्ची के रेप-मर्डर पर SC सख्त, हुई थी निर्भया जैसी दरिंदगी, कमिश्नर-SSP तलब।@ बंगाल में नकली मजिस्ट्रेट बनकर घूम रहे थे 7 लोग, चुनाव आयोग को पता चला तो हुआ एक्शन।@ रूस-यूक्रेन युद्ध में जबरन भर्ती भारतीयों के परिजनों की SC से गुहार, केंद्र और MEA को नोटिस जारी।@ BJP Manifesto- 6 महीने में UCC , किसानों को 9 हजार और युवाओं-महिलाओं को 3 हजार, BJP के बंगाल की जनता से बड़े वादे।@ जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, पद से हटाने के लिए चल रही महाभियोग की प्रक्रिया।@ पवन खेड़ा को 1 हफ्ते के लिए अंतरिम जमानत मिली, हिमंता सरमा की पत्नी पर लगाए थे गंभीर आरोप।@ 900 करोड़ के जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व IAS अधिकारी सुबोध अग्रवाल गिरफ्तार, राजस्थान सरकार का बड़ा एक्शन।@ कर्नल श्रीकांत पुरोहित को ब्रिगेडियर पद पर प्रमोशन की मंजूरी, AFT ने रिटायरमेंट पर लगाई थी रोक।@ ईरान गैस संकट के बीच भारत का पावर प्लान, कोयला और थर्मल सेक्टर पर जोर।@ झारखंड में साइबर ठगी होने पर अब मिलेगा मुआवजा, हाईकोर्ट ने सरकार को दिया 1 महीने का अल्टीमेटम।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -