- Back to Home »
- Crime / Sex »
- तस्करी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश तरबूज के बीज और हरी मटर से भरे 132 कंटेनरों को जब्त…
Posted by : achhiduniya
20 April 2026
DRI को
खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ आयातक प्रतिबंधित सामानों की तस्करी कर रहे हैं। इस
सूचना के आधार पर अधिकारियों ने 132 कंटेनरों को रोका, जिनमें लगभग 3,029 मीट्रिक टन माल था। कागजों में इस माल को 'तूर दाल' घोषित किया गया था, लेकिन जब कंटेनरों की गहन जांच की गई,
तो सच्चाई कुछ और ही निकली। तंजानिया और सूडान से लाए गए 2,710
मीट्रिक टन तरबूज के बीज।कनाडा से
तस्करी कर लाई गई 319 मीट्रिक टन हरी मटर। दरअसल,राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI)
की मुंबई यूनिट ने न्हावा शेवा बंदरगाह पर
तस्करी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। DRI ने भारी मात्रा में तस्करी कर लाए गए तरबूज के
बीज और हरी मटर से भरे 132 कंटेनरों को जब्त किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार
में इन सामानों की कीमत लगभग 139 करोड़ रुपये आंकी
गई है। भारत सरकार ने घरेलू
किसानों को कम कीमत वाले आयात से बचाने के लिए इन वस्तुओं पर सख्त आयात प्रतिबंध
लगाए हैं। तरबूज के बीजों का आयात जून 2024 के बाद प्रतिबंधित कर दिया गया है (DGFT
अधिसूचना संख्या 05/2023)। वहीं, हरी मटर का आयात डीजीएफटी अधिसूचना संख्या 37/2015-20
दिनांक 18.12.2019
के तहत प्रतिबंधित है,
जिसमें न्यूनतम आयात मूल्य (₹200/किलो सीआईएफ) लागू है और आयात केवल कोलकाता
बंदरगाह के माध्यम से ही सीमित है। इस संगठित तस्करी के पीछे के मुख्य मास्टरमाइंड
और आयात करने वाली फर्म के प्रोपराइटर को डीआरआई ने 19 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। DRI
का कहना है कि वह देश के आर्थिक हितों की
रक्षा करने और घरेलू उत्पादकों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध
है। प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

