Posted by : achhiduniya 08 April 2026

 
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ग्राम मुड़पार-नारधा स्थित एक सूअर फार्म में अफ्रीकी स्वाइन फीवर ने इस घातक बीमारी के चलते अब तक 450 सूअरों की मौत हो चुकी है। इस पूरे मामले में पशुपालन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले फार्म में सूअरों की अचानक तबीयत बिगड़ने और मौत होने का सिलसिला शुरू हुआ। जांच के लिए सैंपल भेजे गए, जहां अफ्रीकी स्वाइन फीवर की पुष्टि हुई। इसके बाद प्रशासन और पशुपालन विभाग तुरंत हरकत में आया। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किलिंग ऑपरेशनचलाया गया, जिसके तहत करीब 150 जीवित 
सूअरों को जहरीला इंजेक्शन देकर मारना पड़ा। इसके बाद सभी मृत सूअरों को तय प्रोटोकॉल के तहत गड्ढे में दफनाया गया, ताकि वायरस का फैलाव रोका जा सके। इस दौरान डॉक्टरों और कर्मचारियों ने पूरी सावधानी बरतते हुए PPE किट पहनकर ऑपरेशन को अंजाम दिया। फार्म को पूरी तरह सील कर दिया गया है और वहां किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इस घटना से फार्म संचालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये का व्यवसाय पूरी तरह बर्बाद हो गया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अफ्रीकी स्वाइन फीवर इंसानों के लिए खतरनाक नहीं माना जाता, लेकिन यह सूअरों के लिए 
बेहद घातक बीमारी है, जिससे तेजी से मौत होती है। फिलहाल प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।  जानकारी के मुताबिकअफ्रीकी स्वाइन फीवर से इंसानों को कोई खतरा नहीं है, लेकिन स्वाइन फीवर की पुष्टि के बाद भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। 450 सूअरों की मौत के बाद फार्म को अगले आदेश तक के लिए सील कर दिया गया है। पीपीई किट पहनकर डॉक्टर मौत के बाड़े में उतरे और सूअरों को प्रोटोकॉल के साथ दफन कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान 1.20 करोड़ रुपये का व्यवसाय बर्बाद हुआ है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर का भारत ने किया स्वागत, वेस्ट एशिया में स्थायी शांति की जताई उम्मीद। @ धर्म की व्याख्या करना अदालतों का काम नहीं, सबरीमाला मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का जवाब।@ तेल संकट के बीच विमान कंपनियों को बड़ी राहत, लैंडिंग और पार्किंग चार्ज में 25% कटौती।@ 5 किलो वाले FTL सिलेंडर की 8.9 लाख बिक्री,औद्योगिक इकाइयों को गैस आवंटन बढ़ाया गया-पेट्रोलियम मंत्रालय।@ पश्चिम बंगाल में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर, कई सुरक्षाकर्मी घायल।@ दिल्ली-मेरठ से दौड़ेगी एक और रैपिड रेल! उत्तराखंड के हरिद्वार-ऋषिकेश तक नमो भारत चलाने की तैयारी।@ मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ असम पुलिस ने दर्ज किया मामला, लगाए कई गंभीर आरोप।@ गोवा की पोंडा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग की अधिसूचना रद्द,हाईकोर्ट ने दिया आदेश।@ रिन्यूएबल एनर्जी में भारत का डंका, ब्राजील को पछाड़कर दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंचा।@ हम हमेशा से शांति के पक्षधर रहे हैं,भारत ने ईरान और अमेरिका के बीच हुए सीजफायर का किया स्वागत।@ कोमा में पति, पत्नी को चाहिए बच्चा,मामला पहुंचा दिल्ली हाईकोर्ट।@ 5 साल तक नहीं बदलेगा ड्रेस, फीस भी नहीं बढ़ेगी,नोएडा DM ने स्कूलों को दिए सख्त निर्देश।@ BSNL के वर्कर्स की प्रधानमंत्री मोदी से गुहार, सरकारी डिपार्टमेंट्स के लिए अनिवार्य हो कंपनी की 4G सर्विसेज।@ बिहार-ट्रैफिक पुलिसकर्मी को नहीं दिया गैस सिलेंडर, तो एजेंसी की गाड़ियों का काटा चालन; चौक पर लगा जाम।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -