- Back to Home »
- Crime / Sex »
- सोने के कैप्सूल और बिस्किट की तस्करी प्राइवेट पार्ट्स दवारा..
Posted by : achhiduniya
08 April 2026
एयरपोर्ट से सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस तस्करी के
पीछे के बड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। एयरपोर्ट में पहले
भी कई बार सोना तस्करी में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। डीआरआई और
पुलिस की टीम इन सभी मामलों की जांच कर रही है।दरअसल,कर्नाटक की राजधानी
बेंगलुरु के केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के खिलाफ बड़ी
कार्रवाई सामने आई है। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI)
के
अधिकारियों ने एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़
करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किए
हैं। इनके पास से करीब 5 करोड़ की कीमत के सोने
के कैप्सूल और बिस्किट जब्त किए गए, जो कि प्राइवेट पार्ट्स
में छिपाए गए थे। पकड़े गए लोगों पर आरोप
है कि उन्होंने बांग्लादेश के रास्ते शहर में यह खेप तस्करी करके लाई थी।
अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने सोने को
कैप्सूल और पेस्ट के रूप में छिपा रखा था। पकड़े जाने से बचने के लिए इसे अपने
शरीर के प्राइवेट पार्ट्स में छिपाया हुआ था।

