Posted by : achhiduniya 27 April 2026

 बीजेपी ज्वाइन करने के बाद पहली बार आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ने के फैसले पर राघव चड्ढा खुलकर बोले हैं। वीडियो जारी कर राघव चड्ढा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी के अंदर का माहौल खराब हो चुका था और नेताओं को काम करने से रोका जा रहा था। चड्ढा ने कहा कि 'एक या दो व्यक्ति गलत हो सकते हैं, लेकिन सभी सात नहीं। छह अन्य सांसदों के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि पिछले तीन दिनों में उन्हें कई संदेश मिले हैं। उन्होंने कहा कि कुछ संदेशों में लोगों ने उन्हें बधाई दी जबकि कुछ उनके इस फैसले का कारण जानना चाहते हैं। चड्ढा ने आरोप लगाया, आज यह राजनीतिक दल कुछ भ्रष्ट और समझौता किए हुए लोग लोगों के हाथों में फंसा हुआ है। वे देश के लिए नहीं, बल्कि 
अपने निजी लाभ के लिए काम करते हैं।' उनके इस आरोप पर आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। राज्यसभा सदस्य चड्ढा ने कहा कि पिछले कुछ सालों से उन्हें ऐसा लग रहा था कि वे 'गलत पार्टी में सही व्यक्ति' हैं और उनके पास केवल तीन विकल्प बचे थे। राजनीति छोड़ देना, पार्टी में रहकर स्थिति सुधारने का प्रयास करना या अपनी ऊर्जा और अनुभव को किसी अन्य मंच पर ले जाकर सकारात्मक राजनीति जारी रखना। उन्होंने कहा, 'मैं राजनीति में करियर बनाने नहीं आया था। 
उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्टी के लिए अपना खून-पसीना बहाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हालांकि, पार्टी अब पहले जैसी नहीं रही और पार्टी में माहौल खराब हो गया है, जहां नेताओं को काम करने से और संसद में बोलने से रोका जाता है। उन्होंने कहा, 'इसीलिए मैंने अकेले नहीं, बल्कि छह अन्य सांसदों के साथ मिलकर इस राजनीतिक दल से संबंध तोड़ने का फैसला किया।' चड्ढा ने कहा कि अगर लोगों को काम करने से रोका जाता है, तो उनकी मेहनत दब जाती है और उन्हें चुप करा दिया जाता है। ऐसे माहौल को छोड़ देना ही सही निर्णय है।' इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे आम नागरिकों के मुद्दों को और अधिक ऊर्जा और उत्साह के साथ उठाते रहेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई की कि नए राजनीतिक मंच पर वे अधिक प्रभावी ढंग से समाधान खोजकर उन्हें लागू कर सकेंगे। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नेपाल के नए भंसार नियम से भारतीय व्यवसायियों पर दिख रहा असर, रोजी रोटी का गहराया संकट।@ फर्जी B.Ed सर्टिफिकेट रैकेट का भंडाफोड़, 300 से ज्यादा छात्रों से ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार।@ बंगाल का सोना पप्पू कांड- 40 करोड़ का घोटाला, हवाला और जमीन कब्जाने का खेल-ED के रडार पर खाकी और खादी'।@ दिल्ली में 1 बजे से 4 बजे तक मजदूर नहीं करेंगे काम,भीषण गर्मी के बीच CM रेखा गुप्ता का निर्देश।@ नोएडा-इंडस्ट्रियल सेक्टर में होगी अलग पुलिस व्यवस्था, मजदूर आंदोलन के बाद कमिश्नरेट का बड़ा फैसला।@ मुंबई के मीरा भायंदर में सुरक्षा गार्डों से कलमा पढ़वाने का आरोप, इनकार करने पर चाकू से हमला।@ TMC सांसद मिताली बाग पर हमले के बाद बंगाल की सियासत में उबाल, अभिषेक बनर्जी ने BJP को दी बड़ी चेतावनी।@ लद्दाख में लेह-कारगिल के साथ बनेंगे और 5 नए जिले, LG विनय सक्सेना ने दी गठन की मंजूरी।@ ईरान के विदेश मंत्री ने रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात की, पुतिन बोले, 'रूस हर संभव मदद को तैयार'।@ बुर्का, किताबें, ऐप-TCS धर्मांतरण केस में खुलने लगी निदा खान की क्राइम कुंडली, SIT जांच में खुलासे।@ बिहार- स्कूल टीचर की गंदी नजर से परेशान 12 साल की छात्रा लापता, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -