Posted by : achhiduniya 03 April 2026

राघव चड्ढा ने वीडियो जारी कर कहा कि वह आम आदमी की आवाज सदन में उठाते थे, इससे किसी को क्या परेशानी हो सकती है। आम आदमी को संदेश देते हुए राघव चड्ढा ने कहा,खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं। राघव ने आप को चुनौती देते हुए कहा कि मेरी खामोशी को मेरी हार ना समझे। मैं वो दरिया हूं, जो सैलाब ला सकता हूं। राघव की ये चुनौती सीधे सीधे अरविंद केजरीवाल के लिए है। क्योंकि ये फैसला अरविंद केजरीवाल का ही था कि राघव चड्ढा को उप नेता पद से हटाया जाए। आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को चिठ्ठी लिखकर राघव की जगह सांसद अशोक मित्तल को डिप्टी लीडर बनाने को कहा है। इसके साथ ही कहा गया है कि पार्टी के कोटे का जो समय राघव चड्ढा को दिया जाता था। वह समय अशोक मित्तल को दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह एक 
रूटीन प्रक्रिया है। उनसे पहले एनडी गुप्ता पार्टी के डिप्टी लीडर थे। राघव चड्ढा ने पिछले कुछ महीनों में राज्यसभा में आम लोगों से जुड़े अहम मुद्दे उठाए हैं, जो लगातार चर्चा में रहे हैं। 2 मिनट 18 सेकेंड के वीडियो में राघव चड्ढा ने कहा कि वह हमेशा ही सदन में आम लोगों से जुड़े मुद्दे उठाते हैं, लेकिन क्या यह कोई अपराध है। क्योंकि आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा  सचिवालय को लिखकर दिया कि राघव चड्ढा को बोलने का समय नहीं दिया जाए। उन्होंने सदन में मोबाइल डेटा, मिडिल क्लास पर टैक्स, एयरपोर्ट पर महंगे खाने और डिलिवरी ब्वॉय का मुद्दा उठाया। इन सभी मुद्दों को लोगों का समर्थन मिला और कई मुद्दों पर लोगों की परेशानियों का समाधान भी हुआ, लेकिन इससे आम आदमी पार्टी को क्या नुकसान हुआ होगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उन्हें चुप करा दिया है और सदन में उनका बोलने का अधिकार छीन लिया है, उन लोगों के सामने चुनौती है। इसके साथ ही राघव ने शायराना अंदाज में पलटकर आने का वादा भी किया। आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता के पद से हटा दिया है। इस पर राघव चड्ढा ने कहा है कि पार्टी उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ असम में LPG वितरण में धांधली पर सरकार का एक्शन, गैस एजेंसियों पर गिरी गाज, लाइसेंस किए रद्द।@ सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश का मुद्दा-CJI समेत 9 जजों की संविधान पीठ करेगी समीक्षा याचिकाओं पर सुनवाई। @ लखनऊ रेलवे स्टेशन को उड़ाने की साजिश नाकाम-यूपी ATS ने ISI से जुड़े 4 आरोपियों को पकड़ा।@ ग्रेटर नोएडा में सनसनी-मेड बनकर आई महिला ने बुजुर्ग को नशीला पदार्थ सूंघाकर लूटा।@ पेट्रोल की जगह गाड़ियों में भरा पानी, कई गाड़ियां हुईं खराब, नोएडा के पेट्रोल पंप पर बड़ा खेला।@ भूकंप के झटकों से ढह गई राज कपूर की 100 साल पुरानी हवेली, पाकिस्तान नहीं कर पा रहा इसकी देखभाल।@ शाहरुख खान गद्दार और 99% आतंकी मुसलमान, संगीत सोम का विस्फोटक बयान।@ अमेरिका ने ईरान सरकार से संबंध रखने वाले विदेशी नागरिकों के ग्रीन कार्ड रद्द किए।@ सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश का मुद्दा-CJI समेत 9 जजों की संविधान पीठ करेगी समीक्षा याचिकाओं पर सुनवाई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -