Posted by : achhiduniya 27 April 2026

भ्रष्टाचार के इस खेल का खुलासा ग्राम पूनमखेड़ी के किसान सुरेंद्र धाकड़ ने किया है। सुरेंद्र धाकड़ ने साक्ष्यों के साथ बताया कि केंद्र पर तैनात सर्वेयर वीरेंद्र यादव द्वारा प्रत्येक मसूर की ट्रॉली से 2,000 रुपये से लेकर 6,000 रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। सर्वेयर किसानों को स्पष्ट धमकी देता है कि पैसे दो, नहीं तो तुम्हारा माल रिजेक्ट कर दूंगा। जो किसान रिश्वत दे देते हैं, उनका खराब माल भी पास कर दिया जाता है, लेकिन जो ईमानदारी से अपनी उपज लाते हैं, उन्हें रिजेक्शन का डर दिखाकर मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। दरअसल,मध्य प्रदेश के गुना में फसल खरीद केंद्र पर किसानों से रिश्वत लेने का वीडियो सामने आया है। वीडियो शेयर करने वाले किसान ने आरोप लगाया है कि सर्वेयर हर किसान से 2000 से लेकर 6000 रुपये तक वसूल रहा है। वीडियो में भी आरोपी सर्वेयर 700 रुपये की रिश्वत लेता नजर आ रहा है। किसान ने बताया कि वह 65 क्विंटल मसूर लेकर आया था 
और इसे पास कराने के लिए उसे 3000 रुपये की रिश्वत देनी पड़ी। घटना पगारा सेवा सहकारी समिति मर्यादित खरीदी केंद्र (बिलोनिया वेयरहाउस) की है। यहां समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने आए किसानों से सर्वेयर द्वारा खुलेआम अवैध वसूली की जा रही है। माल पास करने के नाम पर हजारों रुपयों की मांग की जा रही है, जिससे आक्रोशित किसानों ने अब प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसान सुरेंद्र धाकड़ ने इस लूट का वीडियो भी बनाया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कथित तौर पर सर्वेयर को पैसे लेते हुए देखा जा सकता है। सुरेंद्र के अनुसार, उनके 65 क्विंटल माल को पास कराने के बदले उनसे 3,000 रुपये की रिश्वत ली गई। किसान का कहना है कि यह केवल एक व्यक्ति की कहानी नहीं है, बल्कि केंद्र पर आने वाले हर अन्नदाता को इस संगठित लूट का शिकार बनाया जा रहा है। पीड़ित किसानों ने कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल और एसपी से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से दोषी सर्वेयर वीरेंद्र यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और उसे सेवा से पृथक किया जाए। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दोषियों पर शिकंजा नहीं कसा गया और अवैध वसूली बंद नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे और सडक़ों पर उतरकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नेपाल के नए भंसार नियम से भारतीय व्यवसायियों पर दिख रहा असर, रोजी रोटी का गहराया संकट।@ फर्जी B.Ed सर्टिफिकेट रैकेट का भंडाफोड़, 300 से ज्यादा छात्रों से ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार।@ बंगाल का सोना पप्पू कांड- 40 करोड़ का घोटाला, हवाला और जमीन कब्जाने का खेल-ED के रडार पर खाकी और खादी'।@ दिल्ली में 1 बजे से 4 बजे तक मजदूर नहीं करेंगे काम,भीषण गर्मी के बीच CM रेखा गुप्ता का निर्देश।@ नोएडा-इंडस्ट्रियल सेक्टर में होगी अलग पुलिस व्यवस्था, मजदूर आंदोलन के बाद कमिश्नरेट का बड़ा फैसला।@ मुंबई के मीरा भायंदर में सुरक्षा गार्डों से कलमा पढ़वाने का आरोप, इनकार करने पर चाकू से हमला।@ TMC सांसद मिताली बाग पर हमले के बाद बंगाल की सियासत में उबाल, अभिषेक बनर्जी ने BJP को दी बड़ी चेतावनी।@ लद्दाख में लेह-कारगिल के साथ बनेंगे और 5 नए जिले, LG विनय सक्सेना ने दी गठन की मंजूरी।@ ईरान के विदेश मंत्री ने रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात की, पुतिन बोले, 'रूस हर संभव मदद को तैयार'।@ बुर्का, किताबें, ऐप-TCS धर्मांतरण केस में खुलने लगी निदा खान की क्राइम कुंडली, SIT जांच में खुलासे।@ बिहार- स्कूल टीचर की गंदी नजर से परेशान 12 साल की छात्रा लापता, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -