- Back to Home »
- International News »
- होर्मुज से किसी का तेल नहीं जाने देंगे डोनाल्ड ट्रंप ने दी धमकी...
Posted by : achhiduniya
13 April 2026
अमेरिकी
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर किए गए एक पोस्ट में कहा-ईरान की
नौसेना समुद्र के नीचे में पड़ी है, वह पूरी तरह नष्ट हो चुकी है-158
जहाज। हमने उनके
उन कुछ जहाजों को निशाना नहीं बनाया है जिन्हें वे तेज हमलावर जहाज कहते हैं, क्योंकि हमने उन्हें कोई बड़ा खतरा
नहीं समझा। चेतावनी: यदि इनमें से कोई भी जहाज हमारी नाकाबंदी के करीब आता है,
तो उसे तुरंत
नष्ट कर दिया जाएगा, उसी तरीके से जो हम समुद्र में नावों पर सवार
ड्रग डीलरों के खिलाफ इस्तेमाल करते हैं। यह त्वरित और क्रूर कार्रवाई के तरीका
है। नोट: समुद्र या महासागर के रास्ते अमेरिका में आने वाली 98.2%
ड्रग्स की
तस्करी रोक दी गई है! इस मामले पर ध्यान देने
के लिए धन्यवाद। अमेरिका और ईरान के
बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ने लगा है। अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी
शुरू कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह अब होर्मुज से
किसी का तेल नहीं जाने देंगे। इसके जवाब में ईरान ने बड़े हमलों की धमकी दी है।
ईरान ने कहा है वो फारस की खाड़ी में मौजूद सऊदी, ओमान, यूएई के बंदरगाहों को उड़ा देगा। इस
बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बड़ी धमकी दी है।
ट्रंप ने कहा
है कि अगर अमेरिका की नाकाबंदी के पास कोई भी ईरानी जहाज आता है तो उसे तुरंत ही
तबाह कर दिया जाएगा। दूसरी ओर रूस ने भी होर्मुज की नाकेबंदी का विरोध किया है।
यूरोपियन यूनियन ने होर्मुज में जहाजों की आवाजाही तुरंत बहाल करने की डिमांड की
है। भारत के लिए अच्छी बात ये है कि ईरान ने होर्मुज से जाने वाले भारतीय जहाजों
को पूरी सुरक्षा देने का वादा किया है। होर्मुज को लेकर तनातनी बढ़ती ही जा रही
है। ईरान ने धमकी दी है अगर ट्रंप ने
होर्मुज के आसपास दो नाके लगाकर समंदर में ट्रैफिक जाम किया तो ईरान फारस की खाड़ी
और ओमान की खाड़ी में जितने भी पोर्ट हैं उन्हें उड़ा देगा। वो पोर्ट चाहे सऊदी
अरब के हों या संयुक्त अरब अमीरात के या फिर ओमान के ईरान सबको एक एक कर उड़ाएगा।
ईरान किसी भी कीमत पर होर्मुज का कंट्रोल ट्रंप को देने के लिए तैयार नहीं है।
इसके लिए चाहे जितना बड़ा युद्ध क्यों ना छिड़ जाए।


