Posted by : achhiduniya 14 April 2026

अमरावती के परतवाड़ा शहर का निवासी मोहम्मद अयाज उर्फ अयान मोहम्मद तनवीर लंबे समय से लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनके साथ अपराध कर रहा था। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने करीब 180 लड़कियों को निशाना बनाया। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। दरअसल, महाराष्ट्र के अमरावती में नाबालिग लड़कियों से जुड़े गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। BJP सांसद की शिकायत के बाद पुलिस ने AIMIM से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। राज्यसभा सांसद डॉ.अनिल बोंडे ने इस मामले को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विशाल आनंद को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा है। बोंडे के अनुसार, आरोपी ने लड़कियों को मुंबई और पुणे ले जाकर उनके 350 से अधिक अश्लील वीडियो बनाए। इन वीडियो के जरिए लड़कियों को ब्लैकमेल किया गया और उन्हें वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेलने की कोशिश की गई। ज्ञापन में यह भी उल्लेख है कि उर्दू भाषा में व्हाट्सएप और स्नैपचैट ग्रुप बनाकर सुनियोजित तरीके से नाबालिगों को निशाना बनाया जा रहा है। सांसद ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में एसआईटी का गठन कर 
कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो बुधवार को एसपी कार्यालय के सामने उग्र आंदोलन किया जाएगा। मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने भी पुलिस स्टेशन पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि समाज का नाम खराब न हो। इसी बीच कुछ वीडियो और तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज AIMIM का पदाधिकारी रह चुका है। वह एमआईएम शहर अध्यक्ष हाजी इरफान खान से नियुक्ति पत्र लेते हुए और असदुद्दीन ओवैसी की सभाओं के मंच पर रील बनाते हुए देखा गया है। हालांकि, मामला उजागर होने के बाद उसके इंस्टाग्राम से कई वीडियो हटा दिए गए हैं। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज मोहम्मद तनवीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अचलपुर न्यायालय में पेश किया, जहां अदालत ने उसे 21 अप्रैल तक 7 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, मोबाइल में कई लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने ये वीडियो अपने अन्य दोस्तों या किसी गिरोह को भेजे थे। साइबर सेल की मदद से सोशल मीडिया पर वायरल हुए कंटेंट की भी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, IED धमाका कर सकते हैं आतंकी- सूत्र।@ राज्यपाल ने टीवीके प्रमुख विजय को नियुक्त किया मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ।@ पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बनते ही कोलकाता पुलिस की बदली पसंद, ममता बनर्जी को किया अनफॉलो।@ संजीव अरोड़ा पर ईडी एक्शन एजेंसियों का दुरुपयोग-अरविंद केजरीवाल।@ पंजाब सरकार के इंडस्ट्री और पॉवर मिनिस्टर संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार।@ भारत ने मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल से सक्षम अग्नि मिसाइल का किया सफल परीक्षण।@ इस्तीफा न देने पर अड़ीं ममता बनर्जी ने बदला X पर प्रोफाइल, मुख्यमंत्री पद को लेकर लिखी खास बात।@ नेपाल में भारतीयों के प्रवेश पर नया नियम लागू, बिना ID के एंट्री बंद; बॉर्डर पर अफरा-तफरी।@ नासिक 'कॉर्पोरेट जिहाद' मामला-आरोपी निदा खान को शरण देने वाले AIMIM नेता के अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर।@ सुप्रिया सुले की कार का हुआ एक्सीडेंट, सुरक्षित हैं NCP नेता।@ जहानाबाद का सरकारी स्कूल बना पिकनिक स्पॉट, क्लासरूम में मटन-चावल उड़ाते दिखे टीचर- वीडियो वायरल।@ महाराणा प्रताप जयंती जुलूस के दौरान हापुड़ में बवाल, दो समुदाय आमने-सामने- पत्थरबाजी में 6 घायल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -