Posted by : achhiduniya 28 April 2026

डिजिटल अरेस्ट स्कैम में अक्सर फर्जी या गलत तरीके से लिए गए सिम कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए सरकार इस कड़ी को सबसे पहले मजबूत करना चाहती है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पेश अपनी रिपोर्ट में सिम कार्ड के दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्त नियमों की वकालत की है। रिपोर्ट के मुताबिक, नए सिम जारी करने से पहले बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन को और मजबूत किया जाएगा। साथ ही, सिम बेचने वाले विक्रेताओं की जांच भी पहले से ज्यादा कड़ी होगी। दूरसंचार कंपनियों को अपने ग्राहकों की जानकारी सरकारी एजेंसियों के साथ साझा करनी पड़ सकती है, ताकि ठगी के मामलों में तुरंत कार्रवाई हो सके। सरकार ने व्हाट्सएप जैसे इंस्टेंट 
मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स के लिए भी नए सुरक्षा उपाय सुझाए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि बार-बार ठगी में इस्तेमाल होने वाले डिवाइस को ब्लॉक किया जाए। इसके अलावा, व्हाट्सएप अकाउंट को सिम कार्ड से जोड़ने और संदिग्ध लंबी कॉल्स की पहचान करने की व्यवस्था विकसित की जा सकती है। जांच एजेंसियों की मदद के लिए डिलीट किए गए अकाउंट का डेटा कुछ समय तक सुरक्षित रखने का प्रस्ताव भी रखा गया है। भारतीय साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर जैसी एजेंसियों के साथ मिलकर डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को तेजी से कार्रवाई करनी होगी, ताकि ठगी के नेटवर्क को समय रहते तोड़ा जा सके। 
सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक की उस नीति का समर्थन किया है, जिसके तहत साइबर ठगी से जुड़े संदिग्ध बैंक खातों को अस्थायी रूप से फ्रीज किया जा सकता है। केंद्र चाहता है कि यह व्यवस्था पूरे देश में एक समान लागू हो,अगर आप डिजिटल स्कैम का शिकार होते हैं, तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। विशेषज्ञों के अनुसार, शिकायत दर्ज करने का पहला घंटा सबसे महत्वपूर्ण होता है।  इसके अलावा, अपने बैंक को तुरंत सूचित करें, ट्रांजैक्शन रुकवाएं और अपने कार्ड को लॉक कर दें।  त्वरित कार्रवाई से आपका पैसा बचाया जा सकता है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -