- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- Date of Birth का पुख्ता प्रमाण नहीं आधार कार्ड….
नहीं माना जा सकता। यह स्पष्टीकरण इसलिए जारी किया गया है,क्योंकि कई जगहों पर आधार को उम्र साबित करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। UIDAI के मुताबिक, आधार का मुख्य काम किसी व्यक्ति की पहचान की पुष्टि करना है. इसे ऑथेंटिकेशन सिस्टम के साथ इस्तेमाल करने पर यह व्यक्ति की पहचान स्थापित करता है, लेकिन उम्र या जन्मतिथि की पुष्टि के लिए यह पर्याप्त नहीं है। आधार का इस्तेमाल डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के तहत सब्सिडी और सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाने में किया जाता है। इसके अलावा eKYC के जरिए बैंक खाता खोलने, सिम लेने और अन्य सेवाओं में भी तेजी और पारदर्शिता आती है। जहां उम्र या जन्मतिथि साबित करना जरूरी हो जैसे नौकरी, स्कूल-कॉलेज में एडमिशन या सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को अन्य दस्तावेज भी देने होंगे। इसमें जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट या 10वीं की मार्कशीट जैसे कागजात शामिल हो सकते हैं।

