Posted by : achhiduniya 12 April 2026

घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल लगा दिया। इसके बाद अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई की गई। पुलिस ने पथराव करने वाले कुछ लोगों की पहचान की है। सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया कि मार्ग चौड़ीकरण के दौरान मंदिर को हटाया जा रहा था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसमें एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। घटना की जांच की जा रही है जो भी आरोपी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। दरअसल,उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान मंदिर हटाने को लेकर जमकर बवाल हुआ। यहां सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे एक मकान में रहने वाले लोगों का विवाद क्षेत्र के अन्य लोगों से हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। पथराव में एक पुलिसकर्मी के सर में चोट आई 
है। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तीतर-बितर किया। इस दौरान विरोध कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को क्षेत्रवासियों ने 
भगाया। उज्जैन शहर में सिहस्थ 2028 के लिए कई मार्गों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसी के तहत उज्जैन के आजाद नगर से दो तालाब तक रोड का चौड़ीकरण किया जाना है, जिसके तहत पंचमपुरा चौराहे पर कालिकमाता मंदिर को नगर निगम की टीम जेसीबी और पोकलेन की मदद से तोड़ रही थी। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे और मंदिर तोड़ने का विरोध करने लगे। 
रहवासियों की सहमति से ही मंदिर को अन्य स्थान पर बनाए जाने के बाद तोड़ा जा रहा था। इसी दौरान चौड़ीकरण की जद में आ रहे एक मकान में रहने वाले लोग पहुंचे और उन्होंने मंदिर तोड़ने का विरोध किया, जिस पर अन्य रहवासियों से उनका विवाद हो गया। विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान एक पक्ष ने भीड़ पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया, जिसके कारण एसआई अंकित बरोध के सर में चोट आई है। घटना के बाद तीन थानों का पुलिस बल मौके पर लगाया गया है, जिसके बाद मंदिर को तोड़ने की कार्रवाई की गई। इस दौरान रहवासियों ने मंदिर तोड़ने का विरोध कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया।
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने के लिए बीजेपी का अभियान शुरू, जनसमर्थन के लिए नंबर जारी। @ भारतीय संगीत के स्वर्णिम युग का अंत-आशा भोसले के निधन पर PM मोदी, अमित शाह ने जताया दुख।@ ईरान-अमेरिका सीजफायर के बीच भारत की एनर्जी डिप्लोमेसी, जयशंकर ने यूएई के राष्ट्रपति से की मुलाकात।@ भारत के इलाकों को मनगढ़ंत नाम दे रहा चीन, विदेश मंत्रालय ने कहा-ये इंडिया के हैं और हमेशा रहेंगे।@ आशा भोसले के निधन पर गौतम अदाणी ने जताया शोक, कहा-पीढ़ियों तक गूंजेगी उनकी अमर विरासत।@ बिहार को जल्द मिलेगा नया CM, बीजेपी ने विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज सिंह चौहान को बनाया पर्यवेक्षक।@ जेट एयरवेज के नरेश गोयल से जोड़ा नाम, मनी लॉन्ड्रिंग का लगाया आरोप,CBI डायरेक्टिर बन की 15 करोड़ की ठगी। @ बंगाल चुनाव से पहले 4 TMC नेताओं को NIA का नोटिस, 17 अप्रैल को दिल्ली बुलाया।@ केरल में हादसे के बाद एंबुलेंस में घायल महिला से गंदी हरकत, पीड़िता बोली-पुलिस ने न जांच की,न पूरा बयान लिखा।@ राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए समाज के सभी वर्गों के समन्वित प्रयासों की आवश्यकता-राजनाथ सिंह।@ दिल्ली से कुरियर में मंगाया ‘ओसियन ग्रो गांजा’, रायपुर में इंटरस्टेट आरोपी गिरफ्तार।@ प्रयागराज टीन शेड में बने कैफे में लगी आग से मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पाया काबू।@ चीन ने पीओके-अफगानिस्तान सीमा के पास शिनजियांग में एक नयी काउंटी स्थापित की।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -