- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- कालाबाजारी रोकने LPG सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव….
Posted by : achhiduniya
29 April 2026
1 मई से देशभर में LPG सिलेंडर की बुकिंग और
डिलीवरी से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सरकार और तेल कंपनियां नए
नियम लागू करने की तैयारी में हैं, जिनका मकसद गैस की
कालाबाजारी और गलत इस्तेमाल को रोकना है। इन बदलावों का सीधा असर करोड़ों
उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। अब सिलेंडर लेने के लिए सिर्फ बुकिंग ही नहीं,
बल्कि OTP
वेरिफिकेशन भी जरूरी होगा।
साथ ही बुकिंग के बीच का समय और कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। नए नियम के तहत अब हर LPG
सिलेंडर की डिलीवरी OTP
यानी डिलीवरी ऑथेंटिकेशन
कोड (DAC) से होगी। बुकिंग के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल
नंबर पर OTP आएगा, जिसे डिलीवरी के समय बताना
जरूरी होगा। इससे फर्जी डिलीवरी और गैस चोरी पर रोक लगेगी। अब गैस सिलेंडर बुक
करने के बीच का समय भी बढ़ा दिया गया है। शहरों में यह अंतर 21
दिन से बढ़ाकर 25
दिन और ग्रामीण इलाकों में
यह 45 दिन तक कर दिया गया है। तय समय से पहले बुकिंग करने पर सिस्टम खुद ही उसे
रिजेक्ट कर देगा। हाल के समय में अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण LPG
की कीमतों में बढ़ोतरी हुई
है। घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ चुके हैं और 1 मई से एक और संशोधन की
संभावना जताई जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं की जेब पर
असर पड़ सकता है।


