- Back to Home »
- State News »
- वोट डालने में महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज़्यादा रही
Posted by : achhiduniya
29 April 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग बुधवार को खत्म हो गई। सभी 294
सीटों पर दो चरणों में वोट
डाले गए। पहला चरण 23 अप्रैल को हुआ, जिसमें 152
सीटों पर वोटिंग हुई,
जबकि दूसरे चरण में आज बाकी
बची 142 सीटों पर वोटिंग पूरी हुई। पूरे राज्य में केंद्रीय सुरक्षा
बलों की भारी तैनाती की वजह से चुनाव काफी हद तक शांतिपूर्ण रहे।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त
ज्ञानेश कुमार ने कहा, आजादी के बाद पश्चिम बंगाल में अब तक के सबसे अधिक मतदान
प्रतिशत के लिए निर्वाचन आयोग राज्य के प्रत्येक मतदाता को सलाम करता है। आयोग ने बताया कि इस चुनाव
में वोट डालने में महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज़्यादा रही। महिलाओं की वोटिंग 93.24
प्रतिशत रही,
जबकि पुरुषों की वोटिंग 91.74
प्रतिशत रही। इससे पहले राज्य में सबसे अधिक
मतदान 2011 के विधानसभा
चुनावों में 84.72 प्रतिशत दर्ज किया गया था।
इस चरण में महिला मतदाताओं की भागीदारी पुरुषों की तुलना में थोड़ी अधिक रही।
चुनाव आयोग के अनुसार, कुल महिला मतदाताओं में से 92.28 प्रतिशत ने मतदान किया,
जबकि पुरुषों का प्रतिशत 91.07
रहा। पश्चिम बंगाल में 84.
72 प्रतिशत (2011) था। पश्चिम बंगाल में 6.81
करोड़ मतदाता हैं। बंगाल की
152 सीटों पर जहां बृहस्पतिवार को मतदान हुआ, वहां कुल मतदाताओं की
संख्या लगभग 3.6 करोड़ है। बंगाल में चार मई को वोटों की गिनती होगी। पश्चिम बंगाल में दो चरण
में हुए चुनावों में रिकॉर्ड 92.47 प्रतिशत मतदान हुआ है।
चुनाव आयोग ने बुधवार को बताया कि पश्चिम बंगाल में दो चरण में हुए विधानसभा
चुनावों में रिकॉर्ड 92.47 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो स्वतंत्रता के बाद से
सबसे अधिक है। शाम 7.45 बजे तक पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के
दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत 91.66 रहा। 23
अप्रैल को हुए पहले चरण के
चुनावों में मतदान प्रतिशत 93.19 रहा था। आयोग ने कहा,
''दोनों चरणों में कुल
मतदान प्रतिशत 92.47 प्रतिशत रहा है।


