Posted by : achhiduniya 01 April 2026

कोलकाता में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और अन्य दलों ने पश्चिम बंगाल में मुसलमानों का इस्तेमाल वोट बैंक की तरह किया, लेकिन समुदाय के विकास के लिए कुछ नहीं किया। ओवैसी ने यह भी दावा किया कि पिछले 50 वर्षों में मुस्लिम समुदाय ने कांग्रेस, वाममोर्चा और तृणमूल कांग्रेस को वोट दिया, लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। ओवैसी ने मुर्शिदाबाद की रैली में तृणमूल कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। ओवैसी ने काह कि ममता और बीजेपी दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। हुमायूं कबीर के नेतृत्व वाली एजेयूपी के उम्मीदवारों के समर्थन में मुर्शिदाबाद जिले के नाओडा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल में मुसलमानों को राजनीतिक निर्णय लेने में अधिक प्रतिनिधित्व दिलाने और उनके वास्तविक विकास के लिए हमने कबीर के साथ हाथ मिलाया है। हम 
सब मिलकर ममता और उनकी पार्टी टीएमसी को करारा झटका देंगे। ओवैसी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा,अब समय आ गया है कि मुस्लिम समुदाय से ऐसे नेताओं को चुना जाए जो आपके आर्थिक विकास को सुनिश्चित कर सकें। उन्होंने कहा,यहां की आबादी में मुसलमानों की संख्या लगभग 30 प्रतिशत है, लेकिन राज्य सरकार की नौकरियों में लगभग 7 प्रतिशत मुसलमान हैं। मुसलमानों के शोषण को रोकने का समय आ गया है। इसके लिए अपने ही लोगों में से ऐसे नेताओं को चुनें जो भारत की धर्मनिरपेक्ष और समावेशी भावना का पालन करते हुए आर्थिक विकास को सुनिश्चित कर सकें। बीजेपी और टीएमसी दोनों ही भारत की धर्मनिरपेक्ष और समावेशी भावना का उल्लंघन कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर मुसलमानों के खिलाफ भेदभाव और अत्याचारों के संबंध में पाखंड करने का आरोप लगाते हुए, ओवैसी ने दावा किया कि बनर्जी का भाजपा के साथ एक गुप्त समझौता है और उनकी रणनीति अब उजागर हो गई है। ओवैसी ने तृणमूल कांग्रेस के उन आरोपों को खारिज कर दिया कि तृणमूल कांग्रेस के वोट शेयर को कम करने और भाजपा को जीत दिलाने के लिए एआईएमआईएम और एजेयूपी चुनाव मैदान में उतरे हैं। AIMIM प्रमुख ने कहा, भाजपा और तृणमूल कांग्रेस दोनों हमारे लिए एक समान हैं। वे एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जैसा कि मैंने बार-बार कहा है, हमारा गठबंधन चाहता है कि मुसलमानों को अपनी आवाज उठाने और अपने अधिकारों के लिए लड़ने का मौका मिले। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे। मतगणना चार मई को होगी। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ भारतीय टैंकरों से नहीं ले रहे टोल', होर्मुज को लेकर ईरान ने इंडिया को दिया बड़ा भरोसा।@ मुसलमानों को गाय-भैंस समझती हैं ममता बनर्जी, दूध निकालकर फेंक देती हैं, ओवैसी से खास बातचीत।@ बिहार से गुजरात आना-जाना होगा आसान, पटना से अहमदाबाद के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात।@ जब नाक के नीचे माफिया राज है, तो राज्य सरकार है ही क्यों? चंबल में अवैध उत्खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त।@ वन्यजीवों के लिए वरदान बना दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे, बिना किसी खतरे के जंगल में घूम रहे हैं जानवर।@ बंगाल SIR में हटाए गए वोटरों को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अदालत ने सुनवाई से किया इनकार।@ 19 राज्य और केंद्र मेरे खिलाफ', बंगाल चुनाव में CM ममता ने खेला अकेली vs सिस्टम का दांव!।@ हिमाचल के चंबा में भयानक लैंडस्लाइड, चंद सेकंड में दरक गई पहाड़ी बघेईगढ़- चांजू सड़क बंद।@ हम आने वाले चुनाव की आंधी से अंधे नहीं हो सकते,पश्चिम बंगाल SIR मामले पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त़ टिप्पाणी।@ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, बागपत-मुजफ्फरनगर समेत 6 जिलों को मिलेगी सुपरफास्ट रफ्तार।@ मयूरभंज में स्कूल का खाना खाने से 100 छात्र बीमार, उल्टी-दस्त से परेशान बच्चों को अस्पताल में कराया भर्ती।@ दिल्ली दंगा मामला-आरोपी उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका,ओपन कोर्ट में सुनवाई की मांग।@ नोएडा में भड़के मजदूर, पुलिस वैन तोड़ी, आग लगाई, वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर हिंसा।@ लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से झटका, लैंड फॉर जॉब केस में FIR रद्द करने की याचिका ठुकराई।@ महिला आरक्षण तो बहाना है, मोदी सरकार को परिसीमन कराना है, सोनिया गांधी का आरोप।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -