- Back to Home »
- Crime / Sex , Job / Education »
- फर्जी जॉब प्लेसमेंट कंपनी साइबर ठगी के एक बड़े रैकेट का खुलासा
Posted by : achhiduniya
22 November 2026
दिल्ली की द्वारका
साइबर पुलिस ने पटेल गार्डन इलाके में चल रहे एक फर्जी जॉब प्लेसमेंट ऑफिस का भंडाफोड़
करते हुए मुख्य आरोपी सर्वेश कुमार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में ऑफिस में
काम करने वाली दो महिला HR कर्मचारियों को भी जांच में शामिल किया गया है।पुलिस
के मुताबिक, आरोपी
और उसके सहयोगी नौकरी दिलाने के साथ-साथ यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने का लालच देकर
नौकरी तलाशने वाले युवाओं से रजिस्ट्रेशन फीस वसूलते थे। इस फर्जीवाड़े का शिकार
होने वाले लोगों को नौकरी मिलने की उम्मीद में पैसे जमा करने पड़ते थे,
लेकिन फीस लेने के बाद उन्हें रोजगार नहीं
दिया जाता था। जब पीड़ित नौकरी के बारे में जानकारी मांगते या संपर्क करने की
कोशिश करते, तो उनके
मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिए जाते थे। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन मोबाइल
फोन,
29 पर्चे और एक अटेंडेंस रजिस्टर बरामद किया
है। बरामद दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क
की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। वहीं, दोनों महिला HR कर्मचारियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS)
की धारा 35(3) के तहत जांच में शामिल होने के लिए नोटिस दिया
गया है। पुलिस अब इस रैकेट के जरिए ठगी का शिकार हुए लोगों की पहचान करने,
बैंक खातों में हुए लेन-देन का पता लगाने
और ठगी की कुल रकम का आकलन करने में जुटी है। जांच में सामने आया है कि इस ऑफिस
में रोजाना करीब 10 से 15 नौकरी तलाशने वाले लोग पहुंचते थे। पुलिस को आरोपी के चार बैंक खातों
से देश के अलग-अलग हिस्सों में दर्ज साइबर ठगी की शिकायतों से जुड़े होने के संकेत
मिले हैं। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर आरोपी के बैंक खातों और मोबाइल नंबर से
संबंधित कुल 9 शिकायतें
दर्ज पाई गई हैं।

