Posted by : achhiduniya 09 November 2026

प्रफुल्ल पटेल ने बताया कि वह दिवाली के दौरान गोंदिया में रहेंगे। वहां से मुंबई लौटने के बाद 10 नवंबर के बाद शरद पवार से उनके घर पर दोबारा मिलने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि पहले गोंदिया से लौट आएं, उसके बाद घर पर मुलाकात कर बातचीत करेंगे।पटेल ने इस मुलाकात को लेकर किसी भी तरह का राजनीतिक अर्थ निकालने से बचने की अपील की। हालांकि, 10 नवंबर के बाद होने वाली संभावित मुलाकात को देखते हुए महाराष्ट्र की राजनीति में दोनों एनसीपी गुटों के बीच विलय को लेकर चर्चाओं पर सबकी नजरें रहेंगी। दरअसल,राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीअजित पवार गुट के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने शरद पवार से अपनी हालिया मुलाकात को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में शरद पवार से उनकी मुलाकात पूरी तरह उनकी तबीयत का हाल जानने के लिए थी। इस दौरान कोई विशेष राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। हालांकि, उन्होंने संकेत दिया कि गोंदिया से मुंबई लौटने के बाद 10 नवंबर के बाद वह एक बार फिर शरद पवार से मुलाकात करने की कोशिश करेंगे। प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि उन्हें 
शरद पवार के साथ काम करने का अवसर मिला है और उनका आशीर्वाद हमेशा मिलता रहा है। शरद पवार के प्रति उनका सम्मान पहले भी था, आज भी है और आगे भी बना रहेगा। उन्होंने खुशी जताई कि ईश्वर की कृपा से शरद पवार की तबीयत अब ठीक है और वह अस्पताल से घर लौट आए हैं। विलय को लेकर संभावित चर्चाओं के सवाल पर पटेल ने कहा कि अस्पताल में राजनीतिक चर्चा करना न तो उनकी इच्छा थी और न ही ऐसा करना उचित था। उन्होंने कहा कि जब किसी से मुलाकात होती है तो सामान्य बातचीत स्वाभाविक है, लेकिन इस मुलाकात में कोई खास चर्चा नहीं हुई। वहीं, बीजेपी भी चाहती है कि शरद पवार की NCP (SP) NDA में शामिल हो जाए, लेकिन सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार इसके विरोध में बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, प्रफुल्ल पटेल और शरद पवार के बीच ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुई मुलाकात के दौरान NCP के संभावित विलय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शरद पवार को दिए संदेश पर भी चर्चा हुई। इस संभावित गठबंधन से बीजेपी को NCP (SP) के 8 सांसदों का समर्थन मिल सकता है, जबकि शरद पवार खेमे को सुप्रिया सुले के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह और वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल को महाराष्ट्र सरकार में वित्त मंत्रालय मिलने की चर्चा है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ पहले मजबूत करेंगे कांग्रेस का हाथ, फिर लेंगे साइकिल का साथ-राहुल गांधी ने प्रियंका को दी यूपी की कमान।@ सबरीमाला तीर्थयात्रा की शुरुआत से पहले फिर गरमाया मंदिर में घी की कमी का मुद्दा, टीडीबी ने चिंता जताई।@ BMC का बड़ा फैसला, मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखे पूरी तरह बैन।@ पीएम मोदी के बस्तर दौरे पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, फिर दी बहस की चुनौती।@ TMC विधायक परेशराम दास को पुलिस ने एयरपोर्ट से दबोचा, रेप और वसूली के कई मामलों में थे फरार।@ NCP के दोनों गुटों के विलय की संभावना नहीं', शरद पवार और सुप्रिया सुले से मुलाकात के बाद रोहित पवार का बड़ा बयान।@ रायपुर में घरेलू क्रिकेट पर लगा ब्रेक, NGT के आदेश के बाद BCCI ने बदले रणजी ट्रॉफी के दो मैचों के वेन्यू।@ पाकिस्तान में महिला टीवी एंकर की गोली मारकर हत्या, पति पर हत्या का शक, पुलिस ने पकड़ा।@ लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर पहुंचे PM मोदी, 99वें जन्मदिन की दी बधाई, भावुक हुईं बेटी प्रतिभा।@ कांग्रेस को मिलने वाले चंदे में 75% की गिरावट, एक साल में 386 करोड़ रुपये कम हुए।@ लखनऊ के SGPGI में नर्सिंग और हॉस्पिटल अटेंडेंट परीक्षा रद्द, अभ्यर्थियों ने लगाए थे गड़बड़ी के आरोप, STF को सौंपी गई जांच।@ CBSE ने 10वीं-12वीं की परीक्षा तारीखों का ऐलान किया, 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी परीक्षाएं।@ अब्दुल एक दिन यूपी का सीएम और देश का पीएम भी बनेगा, AIMIM के वारिस पठान का बयान।@ खतरा अभी टला नहीं, जंगलों से नक्सली मिट गए, दिमागी नक्सली मौजूद, बस्तर में जवानों के बीच बोले पीएम मोदी।@ BSNL का नया ऑफर, 12 महीने के प्लान में मिलेगी 13 महीने की वैलिडिटी, फ्री में 25 OTT ऐप्स का एक्सेस।@ कैंसर की 1364 दवाओं की नई MRP आज से लागू, ज्यादा पैसे ऐंठने वालों के खिलाफ दर्ज करा सकेंगे शिकायत।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -