Posted by : achhiduniya 09 November 2026

डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी ने 'X' पर लिखा,दो दिनों तक लगातार रेकी करने के बाद, आज रात 2 बजे भाजपा के गुंडों ने मेरे घर पर इस तरह हमला किया। अभिषेक बनर्जी ने कहा, फुटेज देखें और खुद ही समझ लें। अगर एक चुने हुए सांसद के साथ ऐसा हो सकता है, तो सोचिए पश्चिम बंगाल में आम आदमी का क्या हाल होगा। पिछले छह महीनों में मुझ पर जानलेवा हमले की यह सातवीं कोशिश है। फिर भी, न तो पुलिस ने कोई कार्रवाई की है और न ही न्यायपालिका ने कोई दखल दिया है। अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले TMC गुट के समर्थकों के साथ झड़प के बाद, भाजपा समर्थित गुंडों ने रात करीब 2 बजे कालीघाट रोड स्थित उनके आवास पर हमला कर दिया। उन्होंने इस घटना को जानलेवा हमला बताया। इस पर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा पर भड़कीं। ममता अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी के आवास पर हुए हमले और कोलकाता के कालीघाट में काली पूजा के आयोजन में डाली गई बाधा को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। भतीजे अभिषेक से मिलने के बाद 
मीडिया से बात करते हुए ममता ने कहा,आपके पास कितने बुलडोजर हैं? आइए, मैं आपके ठीक सामने खड़ी हूं। मेरे शरीर पर, मेरी छाती पर बुलडोजर चला दीजिए। मैं देखना चाहती हूं कि आप कितने बहादुर हैं। ममता ने यह भी आरोप लगाया कि इलाके में पारंपरिक काली पूजा के आयोजन में बाधा डाली जा रही है। लंबे समय से चली आ रही कुछ पूजाओं की अनुमति रद्द कर दी गई है, जबकि मुख्य सड़क पर एक नई शुरू की गई पूजा को आयोजित करने की अनुमति दे दी गई है। इस पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि यह इलाका काली पूजा के जुलूसों का पारंपरिक रास्ता है। उन्होंने पूछा कि काली पूजा और दिवाली से ठीक पहले इन आयोजनों में बाधा क्यों डाली जा रही है? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय क्लबों को अपनी गतिविधियां करने से रोका गया है और बीजेपी पर इलाके में अशांति फैलाने के लिए गुंडागर्दी का सहारा लेने का आरोप लगाया। ममता ने यह भी सवाल किया कि मुख्य सड़क पर एक नई पूजा क्यों आयोजित की जा रही है, जबकि पारंपरिक रूप से ऐसी पूजाएं किसी परिसर के भीतर होती रही हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बदलाव की वजह से उनके अपने आयोजन तक पहुंचने का रास्ता बंद हो गया है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ पहले मजबूत करेंगे कांग्रेस का हाथ, फिर लेंगे साइकिल का साथ-राहुल गांधी ने प्रियंका को दी यूपी की कमान।@ सबरीमाला तीर्थयात्रा की शुरुआत से पहले फिर गरमाया मंदिर में घी की कमी का मुद्दा, टीडीबी ने चिंता जताई।@ BMC का बड़ा फैसला, मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखे पूरी तरह बैन।@ पीएम मोदी के बस्तर दौरे पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, फिर दी बहस की चुनौती।@ TMC विधायक परेशराम दास को पुलिस ने एयरपोर्ट से दबोचा, रेप और वसूली के कई मामलों में थे फरार।@ NCP के दोनों गुटों के विलय की संभावना नहीं', शरद पवार और सुप्रिया सुले से मुलाकात के बाद रोहित पवार का बड़ा बयान।@ रायपुर में घरेलू क्रिकेट पर लगा ब्रेक, NGT के आदेश के बाद BCCI ने बदले रणजी ट्रॉफी के दो मैचों के वेन्यू।@ पाकिस्तान में महिला टीवी एंकर की गोली मारकर हत्या, पति पर हत्या का शक, पुलिस ने पकड़ा।@ लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर पहुंचे PM मोदी, 99वें जन्मदिन की दी बधाई, भावुक हुईं बेटी प्रतिभा।@ कांग्रेस को मिलने वाले चंदे में 75% की गिरावट, एक साल में 386 करोड़ रुपये कम हुए।@ लखनऊ के SGPGI में नर्सिंग और हॉस्पिटल अटेंडेंट परीक्षा रद्द, अभ्यर्थियों ने लगाए थे गड़बड़ी के आरोप, STF को सौंपी गई जांच।@ CBSE ने 10वीं-12वीं की परीक्षा तारीखों का ऐलान किया, 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी परीक्षाएं।@ अब्दुल एक दिन यूपी का सीएम और देश का पीएम भी बनेगा, AIMIM के वारिस पठान का बयान।@ खतरा अभी टला नहीं, जंगलों से नक्सली मिट गए, दिमागी नक्सली मौजूद, बस्तर में जवानों के बीच बोले पीएम मोदी।@ BSNL का नया ऑफर, 12 महीने के प्लान में मिलेगी 13 महीने की वैलिडिटी, फ्री में 25 OTT ऐप्स का एक्सेस।@ कैंसर की 1364 दवाओं की नई MRP आज से लागू, ज्यादा पैसे ऐंठने वालों के खिलाफ दर्ज करा सकेंगे शिकायत।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -